न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परिणीति ने दिखाई फर्स्ट एनिवर्सरी की झलक, राघव पर यूं लुटाया प्यार, सलमान कर रहे ‘सिकंदर’ की तैयारी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी को 24 सितंबर को एक साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Sep 2024 2:15:22

2 News : परिणीति ने दिखाई फर्स्ट एनिवर्सरी की झलक, राघव पर यूं लुटाया प्यार, सलमान कर रहे ‘सिकंदर’ की तैयारी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी को 24 सितंबर को एक साल हो गया। कपल शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए बीच पर पहुंचा। उन्होंने रोमांटिक अंदाज में एनिवर्सरी मनाई। उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। तस्वीरों में कपल हाथों में हाथ डाले बीच पर खूब एंजॉय करता दिखा। फैंस भी उन पर बेइंतेहा प्यार लुटा रहे हैं। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की हैं। तस्वीरों के बीच एक वीडियो भी है।

इसमें परिणीति और राघव बीच पर हाथ में हाथ डाले चलते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में परिणीति और राघव कुर्सी लगाकर बैठे हैं और दूसरी तस्वीर में प्यार में डूबे कपल ने एक-दूजे को बाहों में लिया हुआ है। परिणीति ने इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “मैंने और राघव ने साथ में एंजॉय किया। हम दोनों ही थे। मैंने और राघव ने आपकी विशेज भी पढ़ीं, थैंक्यू। Ragaii..मुझे नहीं पता मेरा पास्ट क्या है, मुझे जो मिला परफेक्ट मिला, मेरा पति परफेक्ट जैंटलमैन हैं, वो मेरा दोस्त, पार्टनर, अच्छा हजबैंड और ईमानदार है।

साथ ही एक अच्छा भाई, बेटा और दामाद भी, देश के प्रति उसका प्यार और कमिटमेंट इंस्पायर करता है, मुझे आपसे बहुत प्यार है, हमें जल्दी-जल्दी मिलना चाहिए, शादी की सालगिरह मुबारक राघव, हम जुदा नहीं हैं।” जवाब में राघव ने परिणीति की पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर की है। उल्लेखनीय है कि परिणीति शादी से काफी खुश हैं। वह कई मौकों पर विवाहित जीवन की झलकियां दिखा चुकी हैं। परिणीति पति पर बेशुमार प्यार लुटाती हैं।

सलमान खान ने शेयर की वर्कआउट की फोटो, डोले-शोले देख खुश हुए फैंस

सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही अपने फैंस के लिए बिग बॉस का 18वां सीजन लेकर आ रहे हैं। लोग उनकी कंटेस्टेंट्स के साथ केमेस्ट्री देखने के लिए बेकरार हैं। बहरहाल सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर भी खूब लाइमलाइट में हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे 'सिकंदर' के लिए तैयारी करते हुए दिख रहे हैं। सलमान फिटनेस के लिए जबरदस्त डेडीकेटेड हैं।

तस्वीर में सलमान शानदार बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। उनका वर्कआउट रूटीन उनकी भूमिकाओं के लिए की गई मेहनत को दर्शाता है। वे वेट लिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। उनकी बाइसेप्स से नजरें नहीं हटा पाएंगे। फिल्म में उनके काफी बड़े डोले-शोले देखने को मिलेंगे। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सलमान ने कैप्शन में सिर्फ 'सिकंदर' लिखा। उनके बैकग्राउंड में भी फिल्म का नाम लिखा दिख रहा है।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और ए.आर. मुरुगडोस के डायरेक्शन में बन रही फिल्म को ईद 2025 के मौके पर रिलीज किया जाना है। सलमान के नाम काफी सफल ईद रिलीज का रिकॉर्ड है। फिल्म में सलमान के अपोजिट ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं। सलमान की पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई 'टाइगर 3' थी। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री