न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 2 साल बाद परिणीति के घर गूंजीं किलकारियां, इस मशहूर कॉमेडियन ने खरीदी यह लग्जरी कार

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की जिंदगी में खुशियों की बहार आ गई है। कपल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Oct 2025 8:22:47

2 News : शादी के 2 साल बाद परिणीति के घर गूंजीं किलकारियां, इस मशहूर कॉमेडियन ने खरीदी यह लग्जरी कार

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की जिंदगी में खुशियों की बहार आ गई है। कपल के घर किलकारियां गूंज उठी और वे माता-पिता बन गए हैं। परिणीति ने आज रविवार (19 अक्टूबर) को बेटे को जन्म दिया। इस खबर ने फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है। सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई है। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी। उन्होंने लिखा, “आखिरकार वह आ गया! हमारा बेटा। और हम सचमुच पहले की जिंदगी को याद नहीं कर सकते! बाहें भरी हुई हैं, हमारे दिल और भी भरे हुए हैं।

पहले हमारे पास एक-दूसरे थे, अब हमारे पास सब कुछ है। आभार के साथ, परिणीति और राघव।” हर कोई कपल को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहा है। कई फिल्मी हस्तियों ने भी कमेंट करके उन्हें विश किया है। परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “बधाई हो परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा, रीना चोपड़ा और पवन चोपड़ा।” बता दें कि परिणीति व प्रियंका की बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत है। कृति सेनन ने लिखा, “बधाई हो।” भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने कमेंट किया, “दिल से बधाई।” अनन्या पांडे ने कई रेड हार्ट इमोजी शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

अगस्त में परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस जोड़े ने एक केक की तस्वीर शेयर की थी जिस पर लिखा था, “1+1=3।” उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “हमारा छोटा सा यूनिवर्स...अपने रास्ते पर है। असीम आशीर्वाद।” कुछ हफ्ते पहले ही कपल को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा गया था। इस दौरान राघव ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि जल्द ही खुशखबरी मिलेगी, जिस पर परिणीति ने हंसते हुए कहा था कि यह सिर्फ मजाक है। परिणीति और राघव ने साल 2023 में सगाई की थी, जिसके बाद सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर में दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की थी।

उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे। परिणीति भले ही इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने जीवन से जुड़ीं अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। परिणीति को चाहने वालों को उम्मीद है कि वह जल्द ही अपने नन्हें-मुन्ने की पहली झलक दिखाएंगी।

समय रैना ने धनतेरस के मौके पर खुद को गिफ्ट की टोयोटा वेलफेयर, शेयर की पोस्ट

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने अपने लिए एक महंगी कार खरीदी है। धनतेरस के मौके पर समय ने खुद को एक शानदार गाड़ी टोयोटा वेलफायर गिफ्ट की है। समय ने शनिवार (18 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो डाला। तस्वीरों में वे अपनी नई कार के पास खड़े हैं और उनके माता-पिता भी कार के साथ दिखाई दे रहे हैं। कार को फूलों से सजाया गया था। एक वीडियो में समय ने कार का अंदर का हिस्सा भी दिखाया और लिखा - "आप लोग सही थे।”

बाद में उन्होंने अपने घर की फोटो भी शेयर की, जिसमें उनका पूरा परिवार साथ नजर आया। बता दें टोयोटा वेलफेयर एक बहुत ही आरामदायक और लग्जरी कार है। इसमें 7 लोग बैठ सकते हैं। इसमें कई खास फीचर्स होते हैं जैसे - सीट को एडजस्ट करना, हीटिंग, मसाज और पैर रखने के लिए खास जगह। भारत में इस कार की कीमत करीब 1.20 करोड़ से 1.30 करोड़ रुपए के बीच है। यह कार आमिर खान, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और अजय देवगन के पास भी है।

इस साल की शुरुआत में समय का यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट एक विवाद में फंस गया था। फरवरी में आए इस एपिसोड में गेस्ट रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट के माता-पिता को लेकर एक आपत्तिजनक सवाल पूछा, जिस पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई। इसके बाद समय समेत-रणवीर सहित कुछ और यूट्यूबर्स के खिलाफ शिकायतें और एफआईआर भी दर्ज हुईं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह