न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

15-20 फिल्में साथ करने के बावजूद परेश ने अक्षय को दोस्त के बजाय बताया कलीग, एक्टर ने अब सफाई में कही यह बात

परेश रावल (69) बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार किए जाते हैं। 80 के दशक में एक विलेन के रूप में करिअर शुरू करने के बाद वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 May 2025 12:21:09

15-20 फिल्में साथ करने के बावजूद परेश ने अक्षय को दोस्त के बजाय बताया कलीग, एक्टर ने अब सफाई में कही यह बात

परेश रावल (69) बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार किए जाते हैं। 80 के दशक में एक विलेन के रूप में करिअर शुरू करने के बाद वे अब तक विविध भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। खलनायक के साथ परेश ने कॉमेडियन के रूप में भी लोगों का खूब दिल जीता। परेश खुलकर अपने विचार व्यक्त करने के लिए भी जाने जाते हैं। परेश ने अक्षय कुमार (57) के साथ कई फिल्मों में काम किया है और यह जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल करती है। परेश ने कुछ दिनों पहले अक्षय को लेकर एक बयान दिया था जो काफी लाइमलाइट में रहा था।

परेश ने कहा था कि अक्षय उनके दोस्त नहीं हैं बल्कि एक कलीग हैं। इसके बाद फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए कि इतनी सारी फिल्में करने के बावजूद शायद उनकी बनती नहीं है। अब परेश ने अपने स्टेटमेंट पर सफाई दी है। परेश और अक्षय जल्द ही ‘हेरा फेरी 3’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘भूत बंगला’ फिल्म में साथ दिखेंगे। परेश ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा कि माथा खराब हो गया यार। मैंने बस सिंपल कहा था कि वह कलीग हैं।

जब आप किसी को दोस्त बोलते हो तो मतलब उनसे आप महीने में 5-6 बार मिलते हैं और जिनसे आप हफ्ते में कई बार बात करते हैं। इसके अलावा ना तो मैं सोशल हूं और ना ही अक्षय तो एक-दूसरे के साथ पार्टी करना भी पॉसिबल नहीं है। यही वजह है कि मैंने उन्हें कलीग बताया। लेकिन लोग पूछने लगे कि क्या हो गया? अरे भाई कुछ नहीं हुआ है। परेश से फिर पूछा गया कि क्या अक्षय ने उनका इंटरव्यू देखा तो इस पर वे बोले, नहीं वह काफी कूल हैं।

paresh rawal,actor paresh rawal,Akshay Kumar,actor akshay kumar,akshay paresh,akshay parsh friendship,akshay paresh films

इन कलाकारों को अपना दोस्त मानते हैं परेश रावल

परेश ने कहा कि अक्षय और मैंने साथ में 15-20 फिल्मों में काम किया है। वह अच्छे हैं जिन्हें दोस्त बनाया जा सकता है। मैं अब और ध्यान रखूंगा और सब कुछ अच्छे से बोलूंगा। लोग आपकी बातों का कुछ भी मतलब निकाल लेते हैं। काफी मुश्किल होता है फिर सफाई देना। बता दें कि कुछ दिनों पहले लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू में परेश से पूछा गया था कि क्या अक्षय आपके दोस्त हैं?

तो इस पर उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में कलीग होते हैं और थिएटर में दोस्त होते हैं। स्कूल में जिगर जान दोस्त होते हैं, लेकिन फिल्मों के अंदर कलीग होते हैं। मेरे दोस्त जिन्हें मैं बोल सकता हूं वो ओम पुरी साहब थे, नसीरुद्दीन शाह हैं, जॉनी लीवर हैं। ये हैं जिन्हें मैं दोस्त बोल सकता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ