न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पराग ने शेफाली की ओर से बांधी सिम्बा को राखी, ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ भी एक्ट्रेस को याद कर हुए भावुक, देखें…

कांटा लगा गर्ल फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का इस साल 27 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इससे उनके पति पराग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 11:27:19

2 News : पराग ने शेफाली की ओर से बांधी सिम्बा को राखी, ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ भी एक्ट्रेस को याद कर हुए भावुक, देखें…

'कांटा लगा गर्ल' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का इस साल 27 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इससे उनके पति पराग त्यागी और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा था। वे धीरे-धीरे इस गम से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। पराग और उनका पेट डॉग सिम्बा पूरी तरह से अकेले पड़ गए। इस बीच पराग का रक्षाबंधन पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल पराग ने शनिवार (9 अगस्त) को रक्षाबंधन के मौके पर शेफाली की तरफ से सिम्बा को राखी बांधी। पराग ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है।

इसमें आप देख सकते हैं कि सिम्बा और शेफाली का हाउस हेल्पर चेयर पर बैठे हैं। वहीं, पराग जमीन पर बैठकर पहले सिम्बा को टीका लगाते हैं और फिर उसे राखी बांधते हैं। सिम्बा के बाद पराग ने उनके स्टाफ सदस्य राम की कलाई पर भी राखी बांधी। बता दें शेफाली हर साल सिम्बा और राम को राखी बांधती थीं। पराग ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “परी, तुम हमारे बेबी सिम्बा और हमारे राम को राखी बांधती थीं।

मैं चाहता हूं कि तुम मेरे जरिए भी ऐसा करती रहो, इसलिए आज मैंने तुम्हारी तरफ से सिम्बा और राम को राखी बांधी...अब मैं तुम्हारे सारे फर्ज निभाऊंगा...आखिरी सांस तक प्यार करता रहूंगा।” इस दिल को छू लेने वाले वीडियो में पराग और शेफाली की एक बड़ी तस्वीर भी थी। बता दें जब से शेफाली ने दुनिया को अलविदा कहा है तब से पराग कई दफा सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी यादें शेयर कर चुके हैं।

‘बिग बॉस 13’ के दौरान हुई थी ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ और शेफाली जरीवाला की दोस्ती

मशहूर यूट्यूबर ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ की ‘बिग बॉस 13’ में शेफाली के साथ दोस्ती को फैंस आज भी याद करते हैं। उनकी बॉन्डिंग इतनी गहरी थी कि शो खत्म होने के बाद भी वे अक्सर मिलते-जुलते रहे। ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ शेफाली को दोस्त के साथ बेटी और बहन की तरह मानते थे। उन्होंने रक्षाबंधन पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेफाली को याद किया। उन्होंने लिखा, “हैप्पी रक्षाबंधन बेटा। आज मैंने खुद राखी बांधी तेरे नाम की। मिस यू।”

इस पोस्ट में उन्होंने अपनी और शेफाली की पिछली राखी की तस्वीर भी शेयर की, जिसे देख फैंस भावुक हुए जा रहे हैं। पोस्ट के बैकग्राउंड में अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ का गीत ‘धागों से बांधा…’ बज रहा था। गौरतलब है कि शेफाली के निधन ने ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ को काफी तोड़कर रख दिया था। एक इंटरव्यू में भाऊ ने कहा था कि शेफाली मेरे लिए बहन नहीं, बल्कि बेटी जैसी थीं।

साल में तीन खास अवसर होते थे – रक्षाबंधन, गणपति उत्सव और भाई दूज, जब शेफाली मुझे फोन करती थीं। मैं उन दिनों के लिए बेसब्री से इंतजार करता था, सोचता था कि शेफाली कब फोन करेगी और मुझे क्या पकाना चाहिए। बता दें ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ का असली नाम विकास जयराम पाठक है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रयागराज में युवाओं के बीच राहुल गांधी, बोले- ‘दर्द, डेटा और दौलत’ समझना जरूरी
प्रयागराज में युवाओं के बीच राहुल गांधी, बोले- ‘दर्द, डेटा और दौलत’ समझना जरूरी
'पाकिस्तानी दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं', RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारत-पाक संबंधों पर दिया बड़ा बयान
'पाकिस्तानी दिल से भारतीयों के दुश्मन नहीं', RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भारत-पाक संबंधों पर दिया बड़ा बयान
मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर बंगाल में सियासत तेज, मुर्शिदाबाद के दो सांसदों ने उठाई आवाज, शुभेंदु अधिकारी से मिले
मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर बंगाल में सियासत तेज, मुर्शिदाबाद के दो सांसदों ने उठाई आवाज, शुभेंदु अधिकारी से मिले
राघव चड्ढा की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या पंजाब चुनाव से पहले मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
राघव चड्ढा की पीएम मोदी से मुलाकात, क्या पंजाब चुनाव से पहले मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
'भगवा क्यों पहना है?' प्रिया प्रकाश वॉरियर से ड्रेस के रंग पर हुआ सवाल, 'विंक गर्ल' ने दिया शांत लेकिन करारा जवाब
'भगवा क्यों पहना है?' प्रिया प्रकाश वॉरियर से ड्रेस के रंग पर हुआ सवाल, 'विंक गर्ल' ने दिया शांत लेकिन करारा जवाब
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम मुलाकात; कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सीएम योगी, प्रधानमंत्री आवास पर हुई अहम मुलाकात; कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद
इजरायली मीडिया का दावा- ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर, कभी भी आ सकती है मौत की खबर
इजरायली मीडिया का दावा- ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर, कभी भी आ सकती है मौत की खबर
परिसीमन पर विजय थलपति की बैठक से विपक्ष ने बनाई दूरी, 37 सांसदों ने किया बहिष्कार
परिसीमन पर विजय थलपति की बैठक से विपक्ष ने बनाई दूरी, 37 सांसदों ने किया बहिष्कार
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सावन में महादेव को चढ़ाएं ये खास फूल, एक फूल का फल माना जाता है हजार बिल्वपत्रों के बराबर
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश