Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रहमान के बाद अब इस सेलेब की भी टूटी जोड़ी, नाना का ‘इंडियन आइडल 15’ से यह वीडियो हुआ वायरल

हाल ही एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानू के अलग होने के बाद अब मनोरंजन जगत में एक और जोड़ी टूट गई है। टीवी एक्टर अक्षय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Nov 2024 1:31:44

2 News : रहमान के बाद अब इस सेलेब की भी टूटी जोड़ी, नाना का ‘इंडियन आइडल 15’ से यह वीडियो हुआ वायरल

हाल ही एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानू के अलग होने के बाद अब मनोरंजन जगत में एक और जोड़ी टूट गई है। टीवी एक्टर अक्षय खरोड़िया ने पत्नी दिव्या पुनेठा से अलग होने की घोषणा कर दी है। 'पंड्या स्टोर' फेम अक्षय ने आज शनिवार (30 नवंबर) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा नोट लिखा। अक्षय ने बताया कि यह उनके लिए आसान नहीं था और उन्होंने सभी से उनकी निजता का सम्मान करने को कहा।

अक्षय ने लिखा कि सभी को नमस्कार, भारी मन से मैं एक अपडेट साझा करना चाहता हूं। बहुत सोचने और बातचीत के बाद, दिव्या और मैंने अलग होने का फैसला किया है। यह हम दोनों के लिए कठिन निर्णय रहा है। दिव्या मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा रही हैं और हमने जो प्यार, हंसी और यादें साझा की हैं, वे हमेशा मेरे लिए अनमोल रहेंगी। साथ में, हमें सबसे बड़ा उपहार मिला- हमारी बेटी, रूही - जो हमेशा हमारी दुनिया रहेगी। जैसा कि हम यह कदम उठाते हैं, रूही के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट बनी हुई है।

उसे हमेशा अपने माता-पिता दोनों का प्यार, देखभाल और समर्थन मिलेगा और हम उसकी भलाई के लिए प्यार और सम्मान के साथ एक साथ बने रहेंगे। यह हमारे परिवार के लिए एक आसान पल नहीं है और हम इस चुनौतीपूर्ण समय से निपटने के लिए आपकी समझ, दयालुता और प्राइवेसी की मांग करते हैं। प्लीज हमें सैपरेशन के लिए नहीं, बल्कि उस प्यार और खुशी के लिए याद रखें जो हमने एक बार शेयर किया था। अपने सपोर्ट और हमारे साथ खड़े रहने के लिए थैंक्यू। बता दें कि अक्षय ने साल 2021 में दिव्या के साथ शादी की थी। कपल ने अप्रैल 2022 में बेटी का स्वागत किया था।

नाना पाटेकर ने ‘इंडियन आइडल’ के कंटेस्टेंट से किए ऐसे सवाल

एक्टर नाना पाटेकर करीब 4 दशक से बॉलीवुड में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। वे 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘वनवास’ में नजर आएंगे। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की भी अहम भूमिका है। इस बीच नाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वे सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 15 में गेस्ट के रूप में नजर आएंगे। आज शनिवार (30 नवंबर) को शो का एक प्रोमो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया।

इस क्लिप में नाना कंटेस्टेंट मायस्मे बोसू से बातचीत करते हुए दिए। नाना ने मायस्मे से पूछा, “क्या तुम न्यूमेरोलॉजी में विश्वास करती हो?” जब मायस्मे ने हां कहा, तो उन्होंने सवाल किया, “तो तुम बताओ, इस कॉम्पिटीशन को कौन जीतेगा?” इस पर मायस्मे चुप हो गईं। फिर उन्होंने पूछा, “तुम सोचती हो कि मेरी उम्र कितनी होगी?”

इस पर मायस्मे शो के होस्ट सिंगर आदित्य नारायण की ओर देखने लगीं। तब नाना कहते हैं, “देख तेरी न्यूमेरोलॉजी, वो बकवास है ना?” नाना आगे कहते हैं, “तू बेझिजक गा दे, वही सच है, बाकी सब छोड़ दे।” वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “बेबाक नाना बोल उठे-अगर गाने पे फुल फोकस है, तो बाकी कुछ जरूरी नहीं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका