न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘पंचायत 4’ का ट्रेलर आया सामने, अब इस दिन होगी रिलीज, पिता को याद कर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा

‘पंचायत’ ओटीटी प्लेटफॉर्म की काफी पॉपुलर वेब सीरीज है। इसके तीनों सीजन पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया। इस बीच आज बुधवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 2:01:45

2 News : ‘पंचायत 4’ का ट्रेलर आया सामने, अब इस दिन होगी रिलीज, पिता को याद कर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा

‘पंचायत’ ओटीटी प्लेटफॉर्म की काफी पॉपुलर वेब सीरीज है। इसके तीनों सीजन पर दर्शकों ने भरपूर प्यार लुटाया। इस बीच आज बुधवार (11 जून) को इसके चौथे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया। पहले यह सीजन 2 जुलाई को आने वाला था, लेकिन अब यह 24 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। ट्रेलर में ‘मंजू देवी’ और ‘क्रांति देवी’ के बीच फुलेरा गांव में चल रही मजेदार सियासी जंग की झलक है। ट्रेलर में वे दोनों अपनी-अपनी जीत के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। दोनों तरफ से नारे, वादे और हल्की-फुल्की नोकझोंक हंसी-मजाक का माहौल दे रही हैं।

‘मंजू देवी’ बनीं अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कहा कि यह रोल निभाना मेरे लिए बहुत खास रहा है। यह एक ऐसा किरदार है, जिसे दर्शक बहुत प्यार करते हैं। पहले मैं एक दुविधा में रहने वाली प्रधान थीं, लेकिन अब फुलेरा के मामलों में आत्मविश्वास से बोलती हूं। सीजन 4 में नए ट्विस्ट और मजेदार कहानी है, जो दर्शकों को खूब पसंद आएगी। ‘सचिव जी’ के रोल से मशहूर हुए जितेंद्र कुमार ने कहा कि ‘पंचायत’ सच्ची और मजेदार कहानी कहने का शानदार उदाहरण है, जो हर उम्र और जगह के लोगों को पसंद है। इस सीजन में फुलेरा का नया रंग, हंसी और ड्रामा देखने को मिलेगा।

ट्रेलर इसकी एक छोटी सी झलक है और मुझे यकीन है कि इसे हर सीजन की जैसे बेइंतेहा प्यार मिलेगा। सीरीज के लेखक चंदन कुमार ने बताया कि सीजन 4 में नए किरदार और कहानी की गहराई इसे और खास बनाएगी। ‘पंचायत 4’ का निर्माण ‘द वायरल फीवर’ ने किया है। इसकी कहानी दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर लिखी है। दीपक व अक्षत विजयवर्गीय ने डायरेक्शन की कमान संभाली है। ‘पंचायत’ में जितेंद्र व नीना के साथ रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा के भी अहम रोल हैं।

2 News : ‘पंचायत 4’ का ट्रेलर आया सामने, अब इस दिन होगी रिलीज, पिता को याद कर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा ने 62 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया था अलविदा

प्रियंका चोपड़ा का जितना अपने काम के प्रति समर्पण है उतना ही झुकाव उनका घर-परिवार से भी है। प्रियंका दोनों चीजों में बेलेंस करके चलती हैं। प्रियंका हमेशा अपने घरवालों से कनेक्टेड रहती हैं। वह उनके साथ जश्न मनाने का कोई खास मौका नहीं चूकती। इसके अलावा उन्हें समय-समय पर याद भी करती रहती हैं। प्रियंका अपने पिता अशोक चोपड़ा के काफी नजदीक थीं। आज बुधवार (11 जून) को अशोक की डेथ एनिवर्सरी है।

इस मौके पर पिता को याद करके प्रियंका इमोशनल हो गईं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस थ्रोबैक फोटो में वह अपने पापा के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका बेहद छोटी दिख रही हैं और अपने पापा के साथ बर्फीले पहाड़ों में मस्ती करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने गरम कपड़े पहने हुए हैं और बर्फ पर बैठकर पापा की ओर देख मुस्कुरा रही हैं। इस फोटो को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, “हर दिन आपकी याद आती है, पापा।” उल्लेखनीय है कि अशोक का निधन कैंसर की वजह से हुआ था।

उनकी तबीयत काफी खराब रहने लगी थी। उन्होंने 62 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पिता की मौत के बाद वह बुरी तरह टूट गई थीं। प्रियंका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इन दिनों नई फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की तैयारियों में बिजी हैं। इसके डायरेक्टर इल्या विक्टरोविच नाइशुल्लर हैं। यह 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा प्रियंका के पास ‘एसएसएमबी 29’ नामक एक बड़ी फिल्म भी है, जिसे मशहूर डायरेक्टर एस. एस. राजामौली बना रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज