Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भीड़ से घिरी पलक को लड़के ने उठाया गोद में, वीडियो वायरल, एक्ट्रेस को प्यारा लगा वह अनजान शख्स तो किया ऐसा

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (24) इन दिनों अपनी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 1 मई को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 12:16:57

2 News : भीड़ से घिरी पलक को लड़के ने उठाया गोद में, वीडियो वायरल, एक्ट्रेस को प्यारा लगा वह अनजान शख्स तो किया ऐसा

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (24) इन दिनों अपनी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मंगलवार (29 अप्रैल) शाम फिल्म की म्यूजिक लॉन्च इवेंट थी। इस दौरान फिल्म की स्टार कास्ट संजय दत्त और मौनी रॉय के साथ पलक भी पहुंचीं। पलक इवेंट में पहुंचीं तो भीड़ से ऐसी घिर गईं कि गाड़ी से उतरना मुश्किल हो गया। पलक को मुश्किल में देख वहां मौजूद एक शख्स ने उन्हें गोद में लेकर नीचे उतारा। पलक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि नीले लहंगे में सजी हुई पलक जीप से बाहर निकाली जा रही हैं और फिर वह इवेंट की तरफ बढ़ीं, लेकिन भीड़ को देख नीचे उतरने की हिम्मत नहीं कर सकीं। तभी उनकी मदद के लिए एक लड़के ने हाथ बढ़ाए। उसने उन्हें गोद में उठाया और भीड़ से बचाकर नीचे उतारा। अब लोग यह जानना चाह रहे हैं कि मदद करने वाला वह व्यक्ति कौन था। एक यूजर ने सवाल किया, “लेकिन वह लड़का कौन है?” दूसरे ने लिखा, “ये लड़का कौन है, जिसने पलक को गोद में उठाया।”

बताया जा रहा है कि पलक को गोद में उठाने वाला शख्स उन्हीं की टीम का सदस्य है। उल्लेखनीय है कि पलक हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी मां के साथ अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। पलक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनका डेब्यू म्यूजिक वीडियो ‘बिजली बिजली’ काफी हिट रहा था। इसमें उनके साथ हार्डी संधू थे। इसके बाद पलक ने एक्टर आदित्य सील के साथ ‘मांगता है क्या’ टाइटल वाले म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। पलक की पहली फिल्म साल 2023 में आई ‘किसी का भाई किसी की जान’ थी, जिसमें सलमान खान लीड एक्टर थे।

पलक ने बताया, मैंने उस रैंडम लड़के की फॉलोइंग लिस्ट स्टॉक की…

पलक ने ‘जूम’ को दिए इंटरव्यू में स्टॉकिंग वाले मजेदार किस्से को शेयर किया। पलक ने कहा कि मैंने एक लड़के को देखा और मुझे वो काफी प्यारा लगा। जब भी मुझे कोई अच्छा लगता है तो मैं उस इंसान के बारे में सब कुछ जानना चाहती हूं। वहीं उस लड़के के बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता था, यहां तक की नाम भी नहीं पता था। मैंने उसे सिर्फ एक बार ही देखा था और मुझे उसके बारे में और चीजें जाननी थीं। फिर मैंने इंस्टा पर एक रैंडम स्टोरी में उस लड़के को फिर से देखा।

एक रैंडम पर्सन ने उस लड़के के साथ अपनी स्टोरी पर फोटो लगाई थी, लेकिन उसने टैग नहीं किया था। इसके बाद मैंने उस रैंडम लड़के की फॉलोइंग लिस्ट स्टॉक की, सिर्फ उस प्यारे लड़के के बारे में जानने के लिए। उसकी फॉलोइंग लिस्ट में तकरीबन 2 हजार फॉलोअर्स थे और मैंने पूरा स्टॉक किया। मैंने तब तक उसे स्टॉक किया जब तक मैंने उस प्यारे लड़के के बारे में पता ना लगा लिया।

हालांकि पलक ने उसका नाम रिवील नहीं किया। साथ ही पलक ने बताया कि मैंने ये सिर्फ अपने लिए किया था। उल्लेखनीय है कि पलक का नाम लंबे समय से सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जुड़ रहा है। हालांकि दोनों ही एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका