Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आजकल कलमा सीख रहा हूँ... BJP नेता निशिकांत दुबे की पोस्ट पर स्वरा भास्कर का तंज - 2014 की 'असली आजादी' के बाद क्या हाल हो गया

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बीजेपी नेता निशिकांत दुबे की ‘कलमा सीखने’ वाली पोस्ट पर निशाना साधा। स्वरा के जवाब के बाद नेता ने भी पलटवार किया, जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 25 Apr 2025 2:41:37

आजकल कलमा सीख रहा हूँ...  BJP नेता निशिकांत दुबे की पोस्ट पर स्वरा भास्कर का तंज - 2014 की 'असली आजादी' के बाद क्या हाल हो गया

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर न केवल अपने अभिनय के लिए बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए भी जानी जाती हैं। वे अक्सर देश में हो रहे घटनाक्रमों पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद स्वरा ने एक बार फिर अपनी बात खुलकर रखी। इस बार उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा की गई एक पोस्ट को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की 'कलमा' सीखने वाली पोस्ट

निशिकांत दुबे ने पहलगाम आतंकी हमले के संदर्भ में एक पोस्ट में लिखा था— “अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरीक लहू व अशहदु अन्न मुहम्मदन अब्दुहू व रसूलुहू।” उन्होंने आगे कहा, “आजकल कलमा सीख रहा हूँ, पता नहीं कब ज़रूरत पड़ जाए।” यह पोस्ट आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष हिंदू पर्यटकों के संदर्भ में थी, जिन्हें कथित रूप से ‘कलमा’ न पढ़ पाने की वजह से निशाना बनाया गया था।

स्वरा भास्कर ने पोस्ट को किया रीपोस्ट, लिखा तंज

स्वरा भास्कर ने इस पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए निशिकांत दुबे पर निशाना साधा और तंजिया अंदाज में लिखा— “बताओ... 67 साल की कांग्रेस सरकार में ये ना करना पड़ा.. 2014 की 'असली आजादी' के बाद क्या हाल हो गया।”

स्वरा की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई और राजनीतिक हलकों में बहस का विषय बन गई। कई यूज़र्स ने स्वरा की बात का समर्थन किया तो कई ने आलोचना की।

निशिकांत दुबे का स्वरा को तीखा जवाब

स्वरा के इस तंज के बाद बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने भी पलटवार करने में देर नहीं की। उन्होंने एक्स पर स्वरा की पोस्ट को टैग करते हुए लिखा— “धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले भी ज्ञान बाँट रहे हैं।”

उनकी यह टिप्पणी भी सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा में रही और कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताया।

पहलगाम हमले में आतंकियों ने हिंदू टूरिस्टों को बनाया था निशाना

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने इन टूरिस्टों को इसलिए मारा क्योंकि वे हिंदू थे और उन्हें 'कलमा' पढ़ना नहीं आता था। यह हमला न केवल बेहद दर्दनाक था, बल्कि इसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका