Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

3,010 करोड़ की संपत्ति के मालिक, ये हैं सबसे अमीर तेलुगु अभिनेता — टॉप 10 भारतीय सितारों में शामिल

नागार्जुन अक्किनेनी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार, ने तीन दशकों तक अपने अभिनय और आकर्षक व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता है। 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ वह एक सफल व्यवसायी भी हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 3,010 करोड़ रुपये है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 11:05:09

3,010 करोड़ की संपत्ति के मालिक, ये हैं सबसे अमीर तेलुगु अभिनेता — टॉप 10 भारतीय सितारों में शामिल

दक्षिण भारतीय सिनेमा में तीन दशकों से अपने अभिनय और आकर्षक व्यक्तित्व से राज करने वाले नागार्जुन अक्किनेनी न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि वो एक बेहद सफल व्यवसायी भी हैं। सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके नागार्जुन का फिल्मी सफर जितना चमकदार रहा है, उतनी ही भव्य है उनकी निजी जिंदगी भी। आज उनकी कुल संपत्ति लगभग 3,010 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिससे वह भारत के शीर्ष 10 सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं।

जुबली हिल्स में है शाही बांग्ला

नागार्जुन का हैदराबाद के सबसे पॉश इलाकों में गिना जाने वाला जुबली हिल्स में एक शानदार बंगलो है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बंगला लगभग 4,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपये बताई जाती है। सफेद और हल्के रंगों से सजा यह आशियाना शाही फर्नीचर, क्लासिक झूमर, मार्बल फ्लोरिंग और खूबसूरत इनडोर पौधों से सुसज्जित है। अक्सर उनके परिवार के इंस्टाग्राम पोस्ट्स से इस आलीशान घर की झलक मिलती है।

लक्ज़री कारों का शौक


नागार्जुन को महंगी कारों का खासा शौक है। GQ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनके गैराज में BMW 7-सीरीज (1.5 करोड़ रुपये), Audi A7 (90 लाख रुपये), Range Rover Vogue (2 करोड़ रुपये), Toyota Vellfire (80 लाख रुपये) और BMW M6 (1.75 करोड़ रुपये) जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। उनकी यह "हॉट व्हील्स" कलेक्शन उनके लक्ज़री लाइफस्टाइल की झलक देती है।

निवेश और बिज़नेस में भी सुपरस्टार

65 वर्षीय नागार्जुन सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं। वह Annapurna Studios नामक प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं और उन्होंने रियल एस्टेट, खेल और अन्य क्षेत्रों में भी बड़ा निवेश किया है। वह Kerala Blasters FC फुटबॉल टीम के सह-मालिक भी हैं। इसके अलावा, वह हैदराबाद में एक कन्वेंशन सेंटर भी चलाते हैं। विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी कमाई में इज़ाफा होता है।

पढ़ाई और निजी जीवन

नागार्जुन ने Eastern Michigan University (USA) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। उनके निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने पहली शादी 1984 में लक्ष्मी डग्गुबाती से की थी, जिनसे उनका बेटा नागा चैतन्य है। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला और 1990 में दोनों अलग हो गए। बाद में 1992 में उन्होंने अमाला अक्किनेनी से विवाह किया और उनके बेटे का नाम अखिल अक्किनेनी है।
संपत्ति का अंदाज़ा

फिल्मों से लेकर बिज़नेस तक, और रियल एस्टेट से लेकर स्पोर्ट्स में हिस्सेदारी तक, नागार्जुन की कमाई के कई स्त्रोत हैं। उनके पास प्राइवेट जेट तक है। मौजूदा समय में उनकी कुल संपत्ति का अनुमान लगभग 3,010 करोड़ रुपये लगाया गया है। यह उन्हें न सिर्फ दक्षिण भारत, बल्कि पूरे देश के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका