न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेरनी-सरदार उधम सहित 14 फिल्मों में से कोई 1 भेजी जाएगी ऑस्कर, ‘तख्त’ पर बोले करण, संजय-मान्यता...

हर साल भारत से कुछ फिल्में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी अवार्ड माने जाने वाले ऑस्कर के लिए सलेक्ट की जाती हैं। अगले साल 27 मार्च को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 8:59:12

शेरनी-सरदार उधम सहित 14 फिल्मों में से कोई 1 भेजी जाएगी ऑस्कर, ‘तख्त’ पर बोले करण, संजय-मान्यता...

हर साल भारत से कुछ फिल्में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी अवार्ड माने जाने वाले ऑस्कर के लिए सलेक्ट की जाती हैं। अगले साल 27 मार्च को 94वें अकादमी अवार्ड का आयोजन होगा। इस बार ज्यूरी ने फॉरेन कैटेगरी फिल्म्स के लिए भारत से 14 फिल्में शॉर्टलिस्ट की हैं। इनमें से कोई एक फिल्म भारत से ऑफिशियली ऑस्कर्स में भेजी जाएगी। इन 14 में दो हिन्दी फिल्म विद्या बालन की ‘शेरनी’ और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘सरदार उधम’ भी हैं, जो अमेजन पर रिलीज हुई थीं। 15 सदस्यों की ये जूरी मिलकर उस फिल्म को चुनेगी जो अवार्ड के लिए दावेदारी पेश करेगी। अंतिम चयन के लिए कोलकाता में जूरी सदस्य इन फिल्मों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं।

जूरी इन सभी 14 फिल्मों को देखेगी। ‘शेरनी’ को अमित वी मसुरकर ने डायरेक्ट किया था। इसमें विद्या फॉरेस्ट ऑफिसर बनी थीं जो एक आदमखोर बाघ को पकड़ने की कोशिश करती हैं। ‘सरदार उधम' पंजाब के सरदार उधम सिंह की कहानी है जिन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेने के लिए ब्रिटिश अधिकारी को लंदन जाकर गोली मारी थी। इसे शूजित सरकार ने डायरेक्ट किया है।

oscar awards,karan johar,sanjay dutt,sherni,sardar udham movie,takht movie,manyata dutt,bollywood news in hindi

‘तख्त’ मेरा पेशन प्रोजक्ट है : करण जौहर

करण जौहर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से डायरेक्शन में वापसी करेंगे। करण इन दिनों एक रियलिटी शो वन माइक स्टैंड के लिए कॉमेडी एक्ट पेश कर रहे हैं। करण ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने अपने बारे में ऐसी-ऐसी बातें सुनी हैं कि दिमाग में सिर्फ यही सब चलता है, मैं आपको ये बातें नहीं बता सकता हूं। मैं अपने शो में बहुत सी चीज कहना चाहता हूं, लेकिन खुद को बहुत प्रतिबंधित महसूस करता हूं। मैं जानता हूं कि ऐसा करने से अन्य लोग नाराज हो सकते हैं और मैं कोई अन्य परेशानी नहीं चाहता हूं।

फिल्म इंडस्ट्री बेहद सेंसिटिव है और इसमें सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं है। वर्कफ्रंट की बात पर करण ने कहा कि रॉकी रानी की कहानी एक पीरियड ड्रामा है और तख्त को बनाने में करीब ढाई साल लग जाएंगे। ‘रॉकी और रानी’ एक एक्साइटेड फिल्म है और ‘तख्त’ मेरा पेशन प्रोजक्ट है जिसे आप तेजी से खत्म नहीं कर सकते। पहले एक्साइटमेंट और फिर पेशन प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि करण कई बढ़िया फिल्मों के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रहे हैं। हालांकि वे किसी न किसी कारण से विवादों में भी फंसते रहते हैं।

oscar awards,karan johar,sanjay dutt,sherni,sardar udham movie,takht movie,manyata dutt,bollywood news in hindi

संजय-मान्यता ने मनाया बच्चों का 11वां जन्मदिन

अभिनेता संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने घर पर धूमधाम के साथ अपने बच्चों का 11वां जन्मदिन मनाया। उनकी बेटी का नाम इकरा और बेटे का नाम शहरान है। मान्यता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जश्न की फोटो शेयर की हैं। संजय, मान्यता तथा बच्चे सेलिब्रेशन के दौरान काफी खुश दिख रहे हैं। दो केक रखे हैं, जिनमें एक चॉकलेट स्ट्रॉबेरी दूसरा किट कैट चॉकलेट का है। मान्यता ने लिखा कि “सपने देखते रहो और उन्हें पूरा करो!! अपने पंखों और खुशियों... प्यार...हंसी को बांटो और जिंदगी जियो, हैप्पी बर्थडे। संजय ने भी फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा है कि "हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे बच्चों! तुम्हें हमेशा प्यार और खुशियां मिलें। एक्ट्रेस और मॉडल सोफी चौधरी ने दोनों बच्चों को बधाई देते हुए कमेंट किया, वहीं एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा कि दोनों खूबसूरत बच्चों को हैप्पी बर्थडे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर