ओरी, जो भले ही एक्टर नहीं हैं लेकिन बॉलीवुड सिलेब्स के साथ उनकी दोस्ती किसी स्टार से कम नहीं है। बीते कुछ समय में उन्हें कई बार एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ देखा गया। फरवरी में उर्वशी के जन्मदिन की पार्टी में भी वह नज़र आए, जहां उन्होंने उर्वशी के साथ ठुमके लगाए थे।
उर्वशी की स्पॉटलाइट से चिढ़े ओरी
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में ओरी ने खुलासा किया कि उस बर्थडे पार्टी के दौरान उर्वशी ने जिस तरह से स्पॉटलाइट में एंट्री ली, वह उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्होंने होस्ट की थी, लेकिन उर्वशी अपने साथ एक शानदार फिल्मी स्पॉटलाइट लेकर पहुंचीं। यह एंट्री इतनी ड्रामैटिक थी कि एक आदमी उनके साथ लाइट लेकर चल रहा था – यह किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था।
फोन उठाया और रिकॉर्ड किया सीन
ओरी ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "चाहे आप डोनाल्ड ट्रंप ही क्यों न हों, अगर आप वहां होते तो उर्वशी की एंट्री रिकॉर्ड किए बिना नहीं रहते।" उन्होंने बताया कि उनका नैचुरल रिएक्शन यही था कि वह उस पल को कैमरे में कैद करें।














