न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्लॉप सिस्टर्स कहने पर नुपुर सेनन ने यूजर पर ली चुटकी, इधर उर्वशी रौतेला ने किया गलती में सुधार

एक्ट्रेस कृति सेनन ने गुरुवार (27 जुलाई) को अपना जन्मदिन मनाया। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिलीं, लेकिन छोटी बहन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jul 2023 11:53:47

फ्लॉप सिस्टर्स कहने पर नुपुर सेनन ने यूजर पर ली चुटकी, इधर उर्वशी रौतेला ने किया गलती में सुधार

एक्ट्रेस कृति सेनन ने गुरुवार (27 जुलाई) को अपना जन्मदिन मनाया। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिलीं, लेकिन छोटी बहन अभिनेत्री नुपुर सेनन की पोस्ट सबसे खास रही। नुपुर ने कृति को शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ कई फोटो शेयर कीं। उन्होंने लंबा नोट भी लिखा लेकिन एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस पर भद्दा कमेंट किया, जिसके बाद नुपुर ने उसे करारा जवाब दिया।

नुपुर ने कृति के लिए लिखा, “सबसे खूबसूरत इंसान, सबसे अच्छी बहन, सबसे वफादार, सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आपके लिए सबसे अच्छी चीजों को हाइफन-इंग रख सकती हूं। आपको देखकर ही मैं बड़ी हुई हूं और आगे भी मैं आपकी तरह ही बनना चाहती हूं क्योंकि आप मेरी नजर में रॉक स्टार हैं। आपके अंदर कोई कमी निकालना ही मूर्खता है क्योंकि आप बेस्ट हैं। मुझे याद है कि बचपन में मैं जब भी आपको देखती थी तो मेरे मन में हमेशा एक ही सवाल उठता था कि हे भगवान, वह इतनी परफेक्ट कैसे हैं?

वह इतनी सुंदर, इतनी प्यारी, इतनी दयालु, इतनी जिम्मेदार, इतनी समझदार, इतनी देखभाल करने वाली, इतनी सब कुछ एक साथ कैसे हो सकती है। जिस तरह के लोगों को मैं अपने आस-पास चाहती हूं, उनके लिए आपने बहुत ऊंचे पैमाने तय कर दिए हैं। इसने मुझे हमेशा गलत लोगों से आसानी से बचाया है क्योंकि मुझे शुरू से ही पता था कि क्या सही था।

क्या सही लगता था और वह अधिकार हमेशा से तुम्हारा रहा है। मैं तुमसे प्यार करती हूं।” एक इंस्टाग्राम को नुपुर की ये बातें हजम नहीं हुई और उसने लिखा, "फ्लॉप बहनें।" नुपुर ने उसे जवाब देते हुए लिखा, "और फिर भी आप हमें फॉलो कर रहे हैं।" साथ ही एक हंसने वाला इमोजी लगाया। नूपुर जल्द ही तेलुगु फिल्म से फिल्मी करिअर की शुरुआत करने वाली हैं।

nupur sanon,urvashi rautela,kriti sanon,actress nupur sanon,actress urvashi rautela

उर्वशी ने ट्वीट में पवन कल्याण को बताया था...

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। उर्वशी ने हाल ही में एक्टर पवन कल्याण को एक ट्वीट में गलती से आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बता दिया था। इसके बाद वे ट्रोल हो गईं। उर्वशी को गलती का एहसास हो गया है और उन्होंने ट्वीट को सही कर दिया। बता दें कि पवन कल्याण और सई धरम तेज की फिल्म ‘ब्रो’ में उर्वशी का स्पेशल आइटम सॉन्ग है। फिल्म की प्री-रिलीज इवेंट पर उर्वशी ने दोनों के साथ फोटो भी खिंचवाई थी।

इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा था, “ हमारी फिल्म ब्रो द अवतार में आंध्र प्रदेश के सम्मानित मुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करके खुशी हुई। 28 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने वाली कहानी एक घमंडी इंसान के बारे में है जिसे मौत के बाद गलतियों को सुधारने का दूसरा मौका दिया जाता है।”

इस ट्वीट के वायरल होने के तुरंत बाद यूजर्स ने उर्वशी के ज्ञान पर अंगुलियां उठाईं। इस पर उर्वशी ने कुछ समय बाद ट्वीट को एडिट कर पवन कल्याण से पहले लिखे आंध्र प्रदेश के सीएम को हटा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश