Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'सैयारा' नहीं, 50 साल पहले आई 'बॉबी' ने रचा था इतिहास, डेब्यू स्टार्स की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म

अहान पांडे और अनीत पंड्डा की फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है और हर दिन नए आंकड़े छू रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेब्यू स्टार्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का ताज अब भी एक 50 साल पुरानी फिल्म के पास है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 11:29:26

'सैयारा' नहीं, 50 साल पहले आई 'बॉबी' ने रचा था इतिहास, डेब्यू स्टार्स की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म

अहान पांडे और अनीत पंड्डा की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है और हर दिन नए आंकड़े छू रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेब्यू स्टार्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का ताज अब भी एक 50 साल पुरानी फिल्म के पास है।

हम बात कर रहे हैं साल 1973 में आई राज कपूर की क्लासिक फिल्म 'बॉबी' की, जिससे ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त हिट साबित हुई थी। उस दौर में जहां तकनीक सीमित थी और मार्केटिंग आज जैसी व्यापक नहीं थी, वहां 'बॉबी' ने जो कमाई की, वह आज भी एक मिसाल मानी जाती है।

बॉबी का बजट उस समय मात्र 1 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह उस दशक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। 'सिनेमा इंडस्ट्री इन इंडिया: प्राइसिंग एंड टैक्सेशन' नामक पुस्तक के अनुसार, भारत में 'बॉबी' को लगभग 5.35 करोड़ दर्शकों ने देखा था। यदि इसे आज की महंगाई दर के हिसाब से आंका जाए, तो इसकी भारतीय कमाई लगभग ₹1000 करोड़ से भी अधिक मानी जाती है।

'बॉबी' के आगे फीकी पड़ती है ‘सैयारा’ की चमक, विदेशों में भी बॉबी की धाक

सैयारा भले ही अपने पहले पांच दिनों में ₹130 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी हो और 50 लाख से अधिक दर्शकों को खींच चुकी हो, लेकिन जब बात ऑलटाइम ग्रेटनेस की आती है, तो ‘बॉबी’ जैसा आंकड़ा छूना बेहद कठिन है। जहां ‘सैयारा’ 2 करोड़ दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश में है, वहीं ‘बॉबी’ पांच करोड़ से अधिक दर्शकों का दिल जीत चुकी थी।

‘बॉबी’ ने न केवल भारत में, बल्कि सोवियत संघ में भी तहलका मचाया था। वहां इसके 6.26 करोड़ टिकट बिके और 15.65 मिलियन रूबल की कमाई हुई थी। फिल्म इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में भी बेहद लोकप्रिय रही। विदेशी बाजार में आज की महंगाई दर से देखें तो इसकी कुल कमाई ₹600 से ₹800 करोड़ के बीच बैठती है, जो किसी भी डेब्यू कलाकारों की फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
‘कहो ना प्यार है’ और 'सैयारा' भी रह गईं पीछे

साल 2000 में ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ को भी बड़ी सफलता मिली थी, लेकिन भारत में उसके लगभग 3 करोड़ दर्शक ही थे और उसकी घरेलू कमाई को आज के संदर्भ में ₹600 करोड़ माना जाता है। वहीं ‘सैयारा’ का आंकड़ा अभी भी 50 लाख दर्शकों के आसपास है।

बॉबी की सफलता न केवल उसकी कहानी और संगीत में थी, बल्कि उस दौर की मास अपील और सीमित विकल्पों ने भी इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बना दिया। आज जहां डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, ओटीटी और मल्टीप्लेक्स कल्चर दर्शकों को बांटते हैं, उस समय 'बॉबी' जैसी फिल्में पूरे देश का ध्यान खींचती थीं।

शोले, डिस्को डांसर और आज की पैन इंडिया फिल्मों से तुलना

'बॉबी' के दो साल बाद 'शोले' ने 15 करोड़ की कमाई करके इसे पीछे छोड़ा, लेकिन वह डेब्यू स्टार्स की फिल्म नहीं थी। 80 के दशक में ‘डिस्को डांसर’ ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉबी के रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन फिर भी यदि महंगाई के आधार पर आकलन करें तो ‘बॉबी’ की कुल वैल्यू ₹1600–1800 करोड़ तक बैठती है। यह आंकड़ा आज की 'आरआरआर', 'जवान' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी फिल्मों की कमाई से भी कहीं ऊपर है।

‘सैयारा’ आज के दौर की एक सफल डेब्यू फिल्म ज़रूर है, लेकिन जब डेब्यू स्टार्स की फिल्मों की ऑलटाइम ग्रेट लिस्ट बनाई जाएगी, तो ‘बॉबी’ का नाम सबसे ऊपर रहेगा। यह फिल्म आज भी एक प्रेरणा है कि सच्ची सिनेमाई सफलता केवल आंकड़ों से नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों पर राज करने से मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका