न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सत्यमेव जयते 2’ का गाना और रवीना की ‘अरण्यक’ का टीजर रिलीज, नव्या ने नानी के साथ शेयर की फोटो

एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस के साथ बोल्ड एक्सप्रेशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका फैशन और स्टाइल सबका ध्यान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Nov 2021 1:29:26

‘सत्यमेव जयते 2’ का गाना और रवीना की ‘अरण्यक’ का टीजर रिलीज, नव्या ने नानी के साथ शेयर की फोटो

एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस के साथ बोल्ड एक्सप्रेशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका फैशन और स्टाइल सबका ध्यान खींचता है। बुधवार को सत्यमेव जयते 2 फिल्म का नया गाना 'कुसु कुसु' रिलीज हुआ। नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने के रिलीज होने की खुशी जाहिर की है, जिसमें उनका धमाकेदार डांस दिख रहा है। गाने में नोरा झिलमिलाती ड्रेस में बेली मूव्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। नोरा ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी है। वे दिलकश अदाओं का जादू चला रही हैं। नोरा ने कैप्शन में लिखा, ‘भूकंप, फाइनली लिंक आउट।’

फिल्म मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित है और यह 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इससे पहले पिछले दिनों नोरा का एक और वीडियो रिलीज हुआ, जिसमें उन्होंने गजब का डांस किया। वे पिंक शॉर्ट्स और पिंक कोल्ड शोल्डर टॉप में दिखीं। वे किसी महिला के साथ स्टेप बाई स्टेप डांस कर रही थीं। नोरा कई फिल्मों में आइटम डांस कर चुकी हैं।

अरण्यक वेबसीरीज के साथ ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं रवीना टंडन

एक्ट्रेस रवीना टंडन अब डिजिटल वर्ल्डच यानि ओवर द टॉप (ओटीटी) पर डेब्यू करने जा रही हैं। वे नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज अरण्यक से डेब्यू कर रही हैं। नेटफ्लिक्स ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज की रिलीज डेट कन्फर्म कर दी है।

नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को अरण्यरक के टीजर के साथ सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा की। खास बात ये है कि इसके टीजर को बढ़िया रेस्पोंस मिला। टीजर को यूट्यूब पर 24 घंटे से भी कम समय में पांच लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। रवीना लीड रोल में हैं जोकि एक पुलिस ऑफिसर बनी हैं।

सीरीज में परमब्रत चटर्जी, आशुतोष राणा, जाकिर हुसैन, मेघना मलिक भी नजर आएंगे। अरण्यक मिस्ट्री, सुपरनेचुरल, थ्रिलर सीरीज है। नेटफ्लिक्स ने इस वेबसीरीज का टीजर शेयर करके लिखा है- सब कुछ वैसा नहीं होता, जैसा दिखता है। अपनी आंखें खुली रखना और पलक मत झपकाना। अंधेरे में कुछ है, जो देख रहा है। अरण्यक नेटफ्लिक्स पर 10 दिसंबर को।

nora fatehi,raveena tandon,navya naveli nanda,satyamev jayte 2,jaya bachchan,bollywood news in hindi

फैंस और सेलेब्स को पसंद आई नव्या-जया की फोटो

अमिताभ और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे आए दिन अपने प्रशंसकों के लिए खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करती हैं। अब उन्होंने अपनी नानी और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन के साथ एक खूबसूरत झलक शेयर की है। पीले अनारकली सूट में नव्या नानी के कंधे पर हाथ रखे खड़ी हैं। जया ने व्हाइट सिंपल सोबर सी साड़ी पहनी है, जो पिंक बॉर्डर से सजी है। दोनों एक-दूसरे को प्यार से निहारती नजर आ रही हैं। इसके साथ नव्या ने हार्ट इमोजी बनाई है और कुछ लिखा नहीं।

हालांकि बिना कुछ लिखे भी यह तस्वीर काफी कुछ बयान कर रही है। फैंस के साथ जोया अख्तर, अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर सहित कई सेलेब्स ने फोटो पर रिएक्शन दी है। एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी हार्ट इमॉटिकन के साथ रिएक्शन दी है। नव्या ने इससे पहले भी नानी संग एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों सोफे पर बैठी हग करती दिखीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर