न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार हादसे के बाद कैसी है Nora Fatehi की तबीयत? एक्ट्रेस ने कहा- “जिंदा हूं, सुरक्षित हूं”

कार एक्सीडेंट के बाद नोरा फतेही ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इंस्टाग्राम वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि वह सुरक्षित हैं और शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ सख्त संदेश दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 21 Dec 2025 9:20:42

कार हादसे के बाद कैसी है Nora Fatehi की तबीयत? एक्ट्रेस ने कहा- “जिंदा हूं, सुरक्षित हूं”

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही हाल ही में एक सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। अंबोली के लिंक रोड के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उन्हें हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद पुलिस ने इस मामले में विनय सकपाल नामक एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि उसी युवक की कार ने नोरा की गाड़ी को टक्कर मारी थी, जिसमें अभिनेत्री सफर कर रही थीं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी युवक शराब के नशे में था। हादसा उस वक्त हुआ जब नोरा फतेही सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने के लिए रवाना हो रही थीं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार को जोरदार झटका लगा और नोरा को अंदर ही अंदर काफी झटका महसूस हुआ।

एक्सीडेंट के बाद नोरा फतेही ने साझा किया हेल्थ अपडेट

हादसे के बाद नोरा फतेही ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत को लेकर फैंस को राहत भरी जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “हैलो, मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। आज मेरा एक गंभीर कार एक्सीडेंट हुआ था। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने मेरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर का असर काफी तेज था और मैं कार के अंदर बुरी तरह हिल गई। मेरा सिर दरवाजे से टकरा गया था।”

“हालात और भी खराब हो सकते थे”, बोलीं नोरा

नोरा ने आगे कहा, “मैं जिंदा हूं और सुरक्षित हूं। मुझे सिर्फ मामूली चोटें आई हैं और थोड़ी सूजन भी है, लेकिन फिलहाल मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं, क्योंकि यह हादसा और भी भयानक हो सकता था।” उन्होंने इस मौके पर लोगों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाना बेहद खतरनाक है और इससे दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

शराब और नशे पर खुलकर बोलीं एक्ट्रेस

नोरा फतेही ने इस घटना के बाद शराब और नशे को लेकर अपनी स्पष्ट राय भी रखी। उन्होंने कहा, “सच बताऊं तो मुझे कभी शराब, ड्रग्स या गांजा जैसी चीजें पसंद नहीं आईं। ऐसी चीजें जो इंसान को मानसिक रूप से किसी और ही हालत में ले जाएं, मैं उनका समर्थन नहीं करती। मुझे इनके आसपास रहना भी अच्छा नहीं लगता।”

उन्होंने आगे कहा, “शराब पीकर गाड़ी चलाना बिल्कुल नहीं चाहिए। यह 2025 है और आज भी हमें इस बात पर चर्चा करनी पड़ रही है, यह बेहद दुखद है।” नोरा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी ईमानदारी और जागरूकता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड