न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : KKK-14 की कंटेस्टेंट निम्रत को करानी पड़ी फिजियोथेरेपी, वरुण ने पैपराजी पर इसलिए निकाला गुस्सा

इन दिनों कलर्स टीवी पर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ छाया हुआ है। यूरोपियन देश रोमानिया में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Sep 2024 7:57:56

2 News : KKK-14 की कंटेस्टेंट निम्रत को करानी पड़ी फिजियोथेरेपी, वरुण ने पैपराजी पर इसलिए निकाला गुस्सा

इन दिनों कलर्स टीवी पर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ छाया हुआ है। यूरोपियन देश रोमानिया में शूट किए गए इस शो में सभी कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक स्टंट कर टास्क पूरा कर रहे हैं। हालांकि कभी कभार कंटेस्टेंट चोटिल भी हो जाते हैं। अब शो में नजर आ रहीं एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ने कहा कि स्टंट के दौरान मसल्स में खिंचाव आने के बाद दर्द से राहत पाने के लिए उन्हें फिजियोथेरेपी करानी पड़ी। उन्हें अब भी कभी-कभी दर्द होता है।

निमृत को कई चुनौतियों से भरे स्टंट करते हुए देखा गया। उन्होंने रोंगटे खड़े कर देने वाले बिजली के झटकों से लेकर खौफनाक जीवों का सामना करने तक के स्टंट किए। निमृत ने कहा कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भाग लेना मेरे जीवन के सबसे रोमांचक और गहन अनुभवों में से एक रहा है। मैं इन स्टंट को करने में इतनी मशगूल थी कि सब कुछ भूल जाती थी। बाद में मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मैं कितनी थक गई थी। भारत वापस आने के बाद मुझे बिस्तर पर मांसपेशियों के खिंचाव का अहसास हुआ।

मुझे दर्द से राहत पाने के लिए फिजियोथेरेपी करवानी पड़ी। यह दर्द मुझे अभी भी महसूस होता है लेकिन चुनौतियों के बावजूद मैं इस अनुभव को किसी भी चीज के लिए नहीं बदलूंगी। इसने मुझे हिम्मत और मेंटली मजबूती की अहमियत सिखाई। मैं शो में हर पल के लिए आभारी हूं और उम्मीद करती हूं कि मेरा सफर दूसरों को अपने डर का सामना करने के लिए प्रेरित करेगा। उल्लेखनीय है कि इस शो से अभी तक 3 कंटेस्टेंट आसिम रियाज, अदिति और शिल्पा शिंदे ही बाहर हुई हैं।

nimrit kaur ahluwalia,actress nimrit kaur ahluwalia,nimrat physiotherapy,khatron ke khiladi 14,kkk 14,rohti shetty,varun dhawan,malaika arora,varun paparazzi

मलाइका के पिता के घर पैप्स के रुख से नाराज हुए वरुण धवन

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल चोपड़ा का आज बुधवार (11 सितंबर) को निधन हो गया। उन्होंने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। उनके घर के बाहर मीडिया और पुलिस की भीड़ है। अरोड़ा फैमिली को सांत्वना देने भी लोग पहुंच रहे हैं। इस बीच एक्टर वरुण धवन ने मीडिया और पैप्स पर अपना गुस्सा निकाला है। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

वरुण ने लिखा, “जो लोग दुख में हैं उनके चेहरे की तरफ कैमरा करना बहुत ही असंवेदनशील है। सोचिए कि आप लोग क्या कर रहे हैं या जब आप ऐसा कर रहे हैं, तो किसी पर क्या बीत रही होगी। मैं समझता हूं कि यह काम है पर कभी-कभी दूसरा इंसान इससे असहज हो सकता है।” वरुण ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ मानवता हैशटैग दिया है।

बता दें कि अनिल की मौत की खबर फैलते ही उनके घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। वहां सबसे पहले मलाइका के एक्स पति अरबाज खान देखे गए। उनका घर पास ही है। अनिल की बेटी अमृता पहुंचीं तो सारे कैमरे उनकी ओर थे तो उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया था। इसके बाद मलाइका आईं तो भी भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री