न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : प्रियंका के पति को लेजर से निशाना बनाने की कोशिश, वीडियो वायरल, इन्होंने सलमान-लॉरेंस को लेकर की टिप्पणी

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास पूरी दुनिया में लाइव कॉन्सर्ट करते हैं। निक मंगलवार (14 अक्टूबर)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Oct 2024 11:50:06

2 News : प्रियंका के पति को लेजर से निशाना बनाने की कोशिश, वीडियो वायरल, इन्होंने सलमान-लॉरेंस को लेकर की टिप्पणी

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति अमेरिकी सिंगर निक जोनास पूरी दुनिया में लाइव कॉन्सर्ट करते हैं। निक मंगलवार (14 अक्टूबर) को अपने भाइयों केविन और जो जोनास के साथ अपने वर्ल्ड टूर के हिस्से के रूप में प्राग में एक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जैसे ही निक को लगता है कि उन्हें लेजर का निशाना बनाया जा रहा है, वे तेजी से मंच से भागते हैं। वीडियो में निक दर्शकों की तरफ ऊपर की ओर देखते नजर आ रहे हैं।

इसके बाद निक सुरक्षाकर्मियों को कुछ संकेत देते हैं और मंच से भाग जाते हैं। वीडियो को उनके एक फैन पेज जोनास डेली न्यूज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “'जोनस ब्रदर्स को आज रात प्राग में कुछ देर के लिए अपना शो तब रोकना पड़ा जब दर्शकों में से किसी ने निक पर लेजर का निशाना साधा। उस व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल से हटा दिया गया और शो जारी रहा। मुझे खुशी है कि निक और बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं।” वीडियो ने निक के फैंस की चिंता बढ़ा दी है। कुछ यूजर उनकी सिक्योरिटी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

एक्स (ट्विटर) पर साझा किए गए एक अन्य वीडियो में निक के सिर पर लाल लेजर दिख रही है। जोनास ब्रदर्स ब्राजील नाम के पेज की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “'दोस्तों, एक फैन ने यह वीडियो अपलोड किया है, जो ठीक उसी क्षण को दिखाता है जब स्टेज पर लेजर से निक पर निशाना साधा गया। ऐसा लग रहा है जैसे वह इस घटना से काफी ज्यादा डर गए। ब्रेक के बाद शो फिर शुरू हुआ। आपको क्या लगता है?” इस घटना पर अभी तक जोनास ब्रदर्स ने कोई रिएक्शन नहीं दी है।

रामगोपाल वर्मा ने सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई को लेकर किए ट्वीट

हाल ही में मुंबई में राजनेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से ये बात सामने आई। बिश्नोई गैंग की सुपरस्टार सलमान खान से भी पुरानी दुश्मनी है। इस साल सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग में भी बिश्नोई गैंग का ही हाथ था। बाबा, सलमान के बेहद नजदीक थे।

अब मशहूर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने इस पूरे मामले को लेकर एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट लिखी है। वर्मा ने एक के बाद एक ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा, “साल 1998 में जब हिरण को मारा गया था तो उस समय लॉरेंस बिश्नोई 5 साल का था। उसने 25 साल से अपने अंदर नफरत पाल रखी है। आज वो 30 साल का हो चुका है और उसका लक्ष्य सलमान खान को जान से मारना है क्योंकि उन्होंने हिरण की हत्या कर दी थी। क्या ये सच में जानवर के प्रति उसका प्यार है या फिर भगवान कोई जोक कर रहे हैं?”

उल्लेखनीय है कि सलमान ने साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान राजस्थान में काले हिरण का शिकार किया था, जिसे बिश्नोई समाज बहुत पवित्र मानता है। इसके बाद से बिश्नोई समाज सलमान से खफा है। साल 2018 में जब सलमान जोधपुर की कोर्ट में पेश हुए थे तो लॉरेंस ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री