Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं निया शर्मा, दिखाई झलक, उर्वशी ने इतने लाख में किराये पर दिया अपार्टमेंट

एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह पशुपति नाथ का दर्शन करने काठमांडू (नेपाल) पहुंच गईं। निया ने अपने सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Dec 2024 2:02:50

2 News : पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचीं निया शर्मा, दिखाई झलक, उर्वशी ने इतने लाख में किराये पर दिया अपार्टमेंट

एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह पशुपति नाथ का दर्शन करने काठमांडू (नेपाल) पहुंच गईं। निया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को वहां की झलक दिखाई है। निया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि वह काठमांडू के भूलभुलैया रास्तों को पार कर पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची और भोलेनाथ के दर्शन किए। तस्वीरों में निया माथे पर तिलक, भस्म और गले में रूद्राक्ष की माला पहने नजर आईं।

एक फोटो में वह मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ तस्वीरें क्लिक करातीं और दूसरी तस्वीरों में नेपाल की सड़कों पर टहलती नजर आईं। निया ने कैप्शन में लिखा, “पशुपति नाथ मंदिर, यहां मैं 525 शिवलिंग को पार करते हुए भूलभुलैया से होकर पहुंची। जय भोलेनाथ।” उल्लेखनीय है कि निया अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में कई यूजर्स उन्हें मंदिर जाने पर ट्रॉल कर इसे दिखावा बता रहे हैं। किसी ने उन्हें साड़ी पहनने की सलाह दी तो किसी ने कहा कि 100-100 चूहे खाके बिल्ली हज को चली।

निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस को खुद के बारे में लगातार अपडेट देती हैं। निया ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनके हाथ के अंगूठे में बहुत दर्द है। उन्हें एक दिन में 5 दर्द निवारक दवाओं का सेवन करना पड़ रहा है। निया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इसी साल कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में दिखी थीं।

इसमें उनकी जोड़ी कॉमेडियन एक्टर सुदेश लहरी के साथ बनी थी। दोनों ने मिलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फैंस निया को इसके बाद 'बिग बॉस 18' में देखना चाहते थे। शुरुआत में उनका नाम भी सामने आया था। लेकिन निया ने बाद में साफ किया कि वह 'लाफ्टर शेफ्स' के प्रमोशन के लिए 'BB 18' में जाने वाली थीं। बाद में उनका जाना रद्द हो गया।

उर्वशी ने 16 दिसंबर को किरायेदार के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भले ही कम फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन वह किसी न किसी कारण से चर्चाओं में रहती हैं। अब उर्वशी से जुड़ी खबर ये है कि उन्होंने मुंबई में अपना लग्जरी अपार्टमेंट 3 महीने के लिए किराये पर दिया है। बताया जा रहा है कि उर्वशी को हर महीने 25 लाख रुपए किराया मिलेगा। अपार्टमेंट 3600 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

यह मुंबई के न्यू इंडिया सीएचएस, जेवीपीडी, विले पार्ले (पश्चिम) क्षेत्र में स्थित है। यह एक 3 बीएचके अपार्टमेंट है, जिसके साथ खुली कार पार्किंग भी है। उर्वशी ने इस अपार्टमेंट को जनवरी से मार्च 2025 तक रेंट पर दिया है। उर्वशी ने 16 दिसंबर को किरायेदार के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। उर्वशी के काम पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘घुसपैठिया’ थी। वह अब नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘डाकू महाराज’ मूवी में दिखेगी।

उर्वशी इसके अलावा आफताब शिवदासानी और जस्सी गिल के साथ ‘कसूर 2’, सनी देओल व संजय दत्त के साथ ‘बाप’, रणदीप हुड्डा के साथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ और ‘ब्लैक रोज’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। उर्वशी के सोशल मीडिया पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय हस्तियों में से एक बनाती है। उनकी लोकप्रियता ने उन्हें इंस्टाग्राम की फोर्ब्स रिच लिस्ट में जगह दिलाई है, जहां वह सबसे कम उम्र की भारतीय हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका