टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ निया अपने डांस टैलेंट के लिए भी पहचानी जाती है। आए दिन उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाते हैं। इसी बीच उनका एक और डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में निया सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रही हैं।














