नेहा कक्कड़ अपनी शानदार सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड की फिल्मों के कई लोकप्रिय गानों को खनकती आवाज से सजा चुकी हैं। नेहा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह सोनी टीवी के फेमस सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के कई सीजन में जज की भूमिका निभा चुकी हैं। नेहा काफी दरियादिल भी हैं और शो के दौरान उन्होंने कई कंटेस्टेंट की आर्थिक मदद की है। नेहा फैशन और अलग स्टाइलिंग के लिए भी मशहूर हैं। हालांकि इस बार उनका नया आउटफिट और लुक फैंस के निशाने पर आ गया। नेहा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल किया जा रहा है।
नेहा ने अपने बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले की ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ सिंगर ने कैप्शन में लिखा, “माई पूकी लाबूबू के साथ फैब साउंड चेक...न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग बेंगलुरु के लिए आज रात प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं!” नेहा ने वाइट टॉप के ऊपर नीले रंग की ब्रा पहनी है। साथ ही उन्होंने ब्लू ट्रैक पैंट के ग्रे पैंट पहनी हुई है। यह अजीबोगरीब आउटफिट नेहा पर भारी पड़ गया, क्योंकि उन्हें चाहने वालों को यह रास नहीं आया। यहां तक कि यूजर्स ने उन्हें इंडस्ट्री की नई उर्फी जावेद बता दिया। एक यूजर ने लिखा कि नेहा के इस आउटफिट का कोई मतलब नहीं है।
दूसरे यूजर ने पूछा कि नेहा ने डबल पैंट्स क्यों पहनी है। तीसरे ने लिखा, “इसका दिमाग खराब हो गया है।” चौथे ने लिखा, “इतनी गर्मी में ये कोई कैसे पहन सकता है।” पांचवें ने लिखा, “क्या उसने कभी कुछ ऐसा किया है जो समझ में आता हो?” छठे ने लिखा, “नेहा का इंस्पिरेशन शायद सुपरमैन था, जो अपने ट्रंक्स बाहर पहनता है..नेहा ये भूल गईं।” उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नेहा एक विवाद से घिर गई थीं। नेहा पर मेलबर्न कॉन्सर्ट में देरी से पहुंचने का आरोप लगा था। अपनी सफाई में नेहा ने आयोजकों पर ही सवाल उठा दिए थे। फिलहाल नेहा भारत में हो रहे अपने कॉन्सर्ट में बिजी हैं।














