न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेहा ने प्रेग्नेंसी पर किया खुलासा, सोमी अली को मारते थे सलमान! श्रद्धा ने शेयर की रिसेप्शन की फोटो

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ गानों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खबरों में बनी रहती हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 1:01:34

नेहा ने प्रेग्नेंसी पर किया खुलासा, सोमी अली को मारते थे सलमान! श्रद्धा ने शेयर की रिसेप्शन की फोटो

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ गानों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खबरों में बनी रहती हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए बेकरार रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से नेहा की प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर जोर-शोर से चल रही हैं। नेहा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही थीं, जिसमें लग रहा था कि वे प्रेग्नेंट हैं। उनके कई वीडियो भी सामने आए। फैंस को लगने लगा कि नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह जल्द ही खुशखबरी देने वाले हैं। अब नेहा ने स्थिति पूरी तरह से साफ कर दी है। नेहा ने एक वीडियो जारी करके बता दिया कि वे प्रेग्नेंट नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि उनका पेट खाने-पीने की वजह से फूला हुआ है। नेहा ने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो शेयर कर लिखा, “क्या नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं?” लाइफ ऑफ नेहा कक्कड़, एपिसोड 1. नेहा ने लाइफ के महत्वपूर्ण हिस्सों को दर्शकों के बीच लाने की योजना बनाई है। इसी क्रम में उन्होंने वीडियो जारी किया है। इसमें उनके भाई टोनी कक्कड़ ने म्यूजिक दिया है। इसमें नेहा का पूरा परिवार दिखाई दे रहा है। नेहा ने 24 अक्टूबर 2020 को रोहनप्रीत के साथ शादी की थी।

neha kakkar,somy ali,shraddha arya,rohanpreet singh,Salman Khan,krk,bollywood news in hindi

केआरके ने सोमी का वीडियो शेयर कर साधा सलमान पर निशाना

अभिनेता सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स की लंबी लिस्ट है और इसमें एक खास नाम है सोमी अली। फिल्मी दुनिया छोड़ चुकी सोमी ने अब सलमान के साथ अपने प्रेम संबंधों को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। सोमी ने इससे पहले भी कई इंटरव्यू में बताया कि वे सलमान की फिल्म देखकर भारत आ गई थीं। सलमान से जुड़ी ये खबर कमाल आर खान यानी केआरके ने दी है। केआरके ने सोमी की एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस रिलेशनशिप के बारे में बात कर रही हैं। सोमी कह रही है कि वह जिसके लिए अपना घर छोड़कर भारत आई थीं, उसने ही उनके साथ मारपीट की।

सोमी ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को ब्रैड-पिट जैसी पर्सनलिटी वाला बताया। केआरके ने वीडियो के साथ बिना नाम दिए लिखा है कि सोमी किसकी बात कर रही हैं? केआरके ने कहा कि सोमी ने कुछ बोला नहीं, लेकिन साफ समझ आ रहा है कि उनका इशारा किस ओर है। सोमी किस पर आरोप लगा रही हैं? उन्हें कौन मारता था? क्या कोई मुझे बता सकता है? सोमी वीडियो में कह रही हैं कि वह शख्स मुझसे कहता था कि मैं जाकर पड़ोसी को क्यों नहीं मारता? मैं तुमको मारता हूं क्योंकि तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हारी केयर करता हूं? मैं इसलिए ऐसा करता हूं क्योंकि मैं चाहता हूं कि तुम फलां काम न करो और फलां काम करो। सोमी उस समय 16 साल की थीं। यह इंटरव्यू सोमी ने बॉम्बे टाइम्स को भी दिया था।

साड़ी वाले लुक में बेहद सुंदर दिखीं श्रद्धा आर्या

'कुंडली भाग्य' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को दिल्ली बेस्ड नौसेना अधिकारी राहुल शर्मा नागल के साथ सात फेरे लिए। अब उनकी रिसेप्शन पार्टी हुई, जिसमें रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। पार्टी में नई-नवेली दुल्हन श्रद्धा साड़ी वाले लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं। श्रद्धा ने ग्रे साड़ी पहनी थी। फुल स्लीव वाले ब्लाउज और गले में हैवी ज्वैलरी पहने श्रद्धा ने लुक सिंपल ही रखा। हाथों में लाल रंग का चूड़ा पहने वे आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। राहुल ब्लैक कलर के सूट में थे।

इस दौरान दोनों ने केक काटकर सेलीब्रेशन किया। श्रद्धा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - 'कमांडर और मिसेज नागल RashInLove.' श्रद्धा की इस पोस्ट पर कई हस्तियों ने कमेंट कर उन्हें शादी की बधाई दी है। गौरतलब है कि यह श्रद्धा की लव-अरेंज मैरिज है। श्रद्धा ने 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की', 'तुम्हारी पाखी', 'ड्रीम गर्ल' में भी काम किया। वे इंडिया सिने स्टार्स की खोज की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर