न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेहा ने पति रोहनप्रीत को यूं किया बर्थडे विश, दीया अपने जन्मदिन से शुरू करने जा रही यह अनूठी पहल

मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ के पति और गायक रोहनप्रीत सिंह आज बुधवार (1 दिसंबर) को अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 9:06:34

नेहा ने पति रोहनप्रीत को यूं किया बर्थडे विश, दीया अपने जन्मदिन से शुरू करने जा रही यह अनूठी पहल

मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ के पति और गायक रोहनप्रीत सिंह आज बुधवार (1 दिसंबर) को अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि नेहा-रोहनप्रीत ने इसका सेलिब्रेशन मंगलवार रात से ही शुरू कर दिया। इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो नेहा ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। रोहन व्हाइट कलर बाथरोब तथा नेहा ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। नेहा ने पूल किनारे रोहनप्रीत के लिए प्यारा सा डेकोरेशन किया। रोहन इस सप्राइज को देख पहले नेहा का माथा चूमते हैं। इसके बाद दोनों लिपलॉक किस करते दिखे। नेहा ने कैप्शन में लिखा-हैप्पी बर्थडे लाइफ! रोहनप्रीत औऱ पार्टी तो आज शाम को होने वाली है!!!! असली पार्टी तो आज होगी।

नेहा ने मंगलवार को ही सोनी टीवी पर इंडियन आइडल का एक वीडियो क्लिप अपलोड किया। इसमें कपल स्टेज पर बोलना माही बोलना... पर परफॉर्म कर रहा है। नेहा ने लिखा ''तुम्हारा कल बर्थडे है, ये पोस्ट तुम्हारे लिए, तुम जैसा कोई नहीं रोहनप्रीत सिंह, आई लव यू''। इसके साथ ही नेहा ने दिल की इमोजी भी लगाई है। नेहा पिछले साल 26 अक्टूबर को रोहनप्रीत के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। तब उनकी फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए थे। पिछले दिनों दोनों पेरिस में एफिल टॉवर के सामने मस्ती करते दिखे थे। उनका पिछला गाना दो गल्लां था।

neha kakkar,dia mirza,rohanpreet singh,covid-19,neha rohanpreet,bollywood news in hindi

कोरोनाकाल में जान गंवाने वाले वन योद्धाओं को 40 लाख रुपए देंगी दीया

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने जन्मदिन को अग्रिम पंक्ति के उन वन योद्धाओं को समर्पित करने का फैसला किया है, जिनकी कोविड महामारी के कारण मौत हो गई थी। दीया ने वन योद्धाओं के परिवारों को 40 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है। मिलाप और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की गई एक लंबी-चौड़ी अपील में दीया ने कहा कि इस साल मेरे जन्मदिन पर मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करती हूं जो मुझे फूल या उपहार भेजना चाहते हैं कि हमारे वनरक्षकों (वन योद्धाओं) की मदद के लिए डब्ल्यूटीआई को पैसे दान करें।

इससे बेहतर मेरे लिए जन्मदिन का उपहार नहीं हो सकता है। आपका उपहार भारत के जंगल संरक्षक के शोक संतप्त परिवारों का समर्थन करने में मदद करेगा, जिन्होंने हमारी प्राकृतिक विरासत की रक्षा करते हुए कोविड-19 के दौरान अपनी जान गंवाई है। 9 दिसंबर को अपने 40वें जन्मदिन से शुरुआत करते हुए, अगले 40 दिनों तक मैं हर दिन एक लाख रुपए दान करूंगी और उम्मीद करती हूं कि आप सभी अपनी क्षमताओं के साथ योगदान देंगे। वन योद्धा हमारे संरक्षक है, जो प्रकृति की सेवा में जान जोखिम में डालते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो