न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेहा-अंगद ने यूं किया मेहर को विश, पर्णलेखा ने ऐसे किया राजकुमार का स्वागत, नुसरत ने की शादी!

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी मेहर तीन साल की हो गई है। नेहा व अंगद ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी पोस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 1:10:49

नेहा-अंगद ने यूं किया मेहर को विश, पर्णलेखा ने ऐसे किया राजकुमार का स्वागत, नुसरत ने की शादी!

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी की बेटी मेहर तीन साल की हो गई है। नेहा व अंगद ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी पोस्ट शेयर की। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेटी मेहर संग एक तस्वीर शेयर की है। इसमें नेहा स्वेटर के साथ शॉर्ट्स पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। मेहर उनके पास खड़ी है। नेहा ने लिखा कि इस दिन 3 साल पहले, 11:25 पर सुबह के समय...मेरा दिल मेरे शरीर के बाहर धड़कने लगा...हमारी बेबी गर्ल....आपने हमें सिखाया कि, प्यार क्या होता है...हैप्पी बर्थडे...हमारी लिटिल यूनीकॉर्न मम्मा के पास शब्द कम पड़ गए हैं (जो कभी नहीं होता है)।’ अंगद ने भी एक वीडियो शेयर किया।

उन्होंने लिखा, आप हर दिन मुझे बेहतर बनाना चाहती हैं। मैं आपके प्रति अपना प्यार जाहिर नहीं कर सकता। भगवान का और आपकी प्यारी मां का आपको इस दुनिया में लाने के लिए और आपका हमें पेरेंट्स चुनने के लिए शुक्रिया। मैं आपको प्यार करता हूं मेरी लाइफलाइन मेहर। जहां भी जाओ, वहां अपनी हंसी फैलाओ। वाहेगुरु आज और हमेशा आपको आशीर्वाद दें'। नेहा और अंगद साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के समय नेहा प्रेग्नेंट थीं। इसी साल नेहा 3 अक्टूबर को दूसरी बार मां बनी थीं। उनके घर बेटे ने जन्म लिया।

पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा ने शेयर की शादी की अनदेखी फोटो

एक्टर राजकुमार राव ने 15 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा पॉल के साथ चंडीगढ़ में सात फेरे लिए थे। इस शादी को राजकुमार ने सीक्रेट ही रखा था। शादी के तुरंत बाद राजकुमार और पत्रलेखा ने तस्वीरें शेयर कीं। अब पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा ने जीजा राजकुमार का परिवार में स्वागत किया है। पर्णलेखा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इसमें राजकुमार और पत्रलेखा परिवार के साथ खड़े हैं। पत्रलेखा की मां, खुद पर्णलेखा और उनके भाई भी हैं। ये सभी लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

पर्णलेखा ने कैप्शन में लिखा, 'प्यार करने के लिए और शादी की पवित्रता के लिए बधाई। परिवार में आपका स्वागत है, राज! हमारा प्यार और हमारी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है।' इस पोस्ट पर राजकुमार ने भी कमेंट करते हुए हार्टशेप ईमोजी बनाई है। पत्रलेखा ने भी कमेंट कर बहन की तारीफ की है।

नुसरत जहां और यश दासगुप्ता की फोटो देख फैंस लगा रहे अटकलें

बंगाली एक्ट्रेस व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी को हाल ही कोलकाता के एक कोर्ट ने अमान्य करार दिया है। यह फैसला सामने आने के बाद नुसरत ने ब्वॉयफ्रेंड यश दासगुप्ता के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बाद उनकी शादी की चर्चा जोरों पर है। फोटो में नुसरत ने फ्लोरल दुपट्टे के साथ बेबी ब्लू सूट कैरी किया है जबकि यश जींस और शर्ट में कमाल के दिख रहे हैं। दरअसल नुसरत ने यश के साथ एक नहीं बल्कि तीन फोटो शेयर की थीं। इनमें से एक फोटो में तो नुसरत और यश साथ में दिख रहे हैं, जिसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

अन्य फोटो दोनों की नई फिल्म के मुहूर्त की है, जिसका जिक्र नुसरत ने हैशटैग में किया है। इसके अलावा यश ने भी मुहूर्त की फोटो शेयर करके फिल्म की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। यश ने कैप्शन में लिखा मेरी अगली फिल्म "मास्टरमोशाय अपनी किछू देखेनी" का मुहूर्त। आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए। नुसरत ने केवल इतना कैप्शन लिखा कि हमें आशीर्वाद दीजिए, इसलिए फैंस इस बात को जानने के लिए उत्सुक हो गए कि क्या दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर