न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋषि की 5वीं डेथ एनिवर्सरी पर नीतू-रिद्धिमा ने ऐसे किया याद, शादी के 6 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहा यह स्टार कपल

दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर की आज बुधवार (30 अप्रैल) को 5वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर ऋषि को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 7:26:06

2 News : ऋषि की 5वीं डेथ एनिवर्सरी पर नीतू-रिद्धिमा ने ऐसे किया याद, शादी के 6 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहा यह स्टार कपल

दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर की आज बुधवार (30 अप्रैल) को 5वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर ऋषि को चाहने वाले फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऋषि की पत्नी एक्ट्रेस नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उन्हें याद किया है। ऋषि का 20 अप्रैल 2020 को कैंसर के चलते निधन हो गया था। नीतू ने अपनी इंस्टा स्टोरी में ऋषि की फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा-मिस यू कपूर साहब। इसमें वीडियो कॉल पर ऋषि हाथ में दारू का ग्लास लेकर फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

एक और फोटो में ऋषि के साथ राज बंसल भी दिखाई दे रहे हैं। तीसरी फोटो में ऋषि के साथ नीतू, रिद्धिमा व उनके पति और बेटी दिख रहे हैं। बता दें ऋषि के निधन के बाद नीतू को काफी सदमा लगा था। इस दुख से उबरने में उन्हें लंबा समय लगा था। नीतू कई दफा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऋषि से जुड़ी तस्वीरें, वीडियो और यादें शेयर करती रहती हैं। उनकी शादी साल 1980 में हुई थी। ऋषि की बेटी रिद्धिमा भी उनके बेहद करीब थीं और मजबूत बोंडिंग शेयर करती थीं।

रिद्धिमा ने आज अपनी इंस्टा स्टोरी में पिता की ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है। फोटो में ऋषि की आंखें बंद है। होंठों पर उंगली रखी है और शशश… का गेस्चर लग रहा है। रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, “क्वाइट मुश्क को रोजाना मिस करते हैं। लव यू। साथ में वाइट हार्ट वाली इमोजी भी बनाई है। बता दें साल 1970 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'मेरा नाम जोकर' फिल्म से ऋषि ने बॉलीवुड में कदम रखा था। अपने समय पर ऋषि कपूर चॉकलेटी बॉय थे जिनके पीछे सिर्फ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि फैंस भी दिल हार बैठती थीं।

ऋषि ने लीड एक्टर के रूप ‘बॉबी’ (1973) से शुरुआत की और उसके बाद ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘प्रेम रोग’, ‘चांदनी’, ‘दीवाना’, ‘दामिनी’, ‘बोल राधा बोल’ सहित ढेरों फिल्मों से सिनेप्रेमियों के दिलों पर राज किया। उन्होंने करिअर के ढलान पर भी 'कपूर एंड सन्स', '102 नॉट आउट' जैसी फिल्मों से अभिनय की नई परिभाषा दी।

रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी खुशखबरी

टीवी के पॉपुलर कपल रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। वीडियो में शीना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। उनके पीछे एक बोर्ड रखा हुआ है, जिस पर लिखा है, “हमारे पास एक बड़ी खबर है।” इसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम रोहित एक बोर्ड दिखाते हैं, जिस पर लिखा है, “हम एक्सपेक्ट कर रहे हैं, 2025 एक शानदार साल होगा।”

बाद में कपल एक बोर्ड दिखाता है, जिस पर मम्मी और डैडी लिखा हुआ है। शीना ने कैप्शन में लिखा, “आपकी प्रार्थनाओं की आवश्यकता है, प्लीज हमें, हमें आशीर्वाद दें, हमें बस इतना ही चाहिए, मैं अपने जीवन के मदरहुड चैप्टर का सामना करने के लिए शक्ति और साहस के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हूं, कृपया प्रार्थना करें कि मेरी जर्नी स्मूथ रहे। अपनी प्रेग्नेंसी की शुरुआती महीनों में अपने फैंस के साथ सबसे बड़ी खबर शेयर कर रही हूं।”

बता दें कि कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2019 में शीना ने रोहित संग शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद वे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहित ने बताया था कि उनके परिवार की तरफ से शीना और उन पर बच्चे को लेकर कोई दबाव नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी