न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नयनतारा ने मंगेतर व सामंथा के साथ मनाया बर्थडे, प्रियंका ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर, जब रो पड़ीं इलियाना...

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा गुरुवार (18 नवंबर) को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। नयनतारा को सोशल मीडिया पर फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 5:45:41

नयनतारा ने मंगेतर व सामंथा के साथ मनाया बर्थडे, प्रियंका ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर, जब रो पड़ीं इलियाना...

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा गुरुवार (18 नवंबर) को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। नयनतारा को सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथ विश कर रहे हैं। नयनतारा ने बर्थडे मंगेतर फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ मनाया, जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें नयनतारा येलो टॉप और डेनिम जींस में हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है। नयनतारा, विग्नेश के साथ केक काट रही हैं। विग्नेश ब्लैक शर्ट और जींस में हैं। विग्नेश, नयनतारा को प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। विग्नेश ने इस मौके पर अपनी फिल्म काथुवाकुल रेंदु काधल का नया पोस्टर भी जारी कर दिया।

विग्नेश ने लिखा- जन्मदिन मुबारक को कनमनी, थांगमेय और मेरी एल्लामेय्य। भगवान तुम्हें उतना ही प्यारा और खूबसूरत बनाए रहे जितनी तुम हो। इस दौरान नयनतारा की बेस्ट फ्रेंड सामंथा रुथ प्रभु भी मौजूद थीं। सामंथा ने सेलिब्रेशन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर डालते हुए एक बेहद ही इमोशनल नोट भी लिखा। सामंथा ने एक साथ दो फोटो शेयर की। एक में दोनों को गले लगते हुए और दूसरी में नयनतारा को बड़ा सा केक काटते हुए देखा जा सकता है। सामंथा ने लिखा, ‘वह आई, उसने देखा, उसने हिम्मत की, उसने सपना देखा, उसने परफॉर्म किया और उसने जीत लिया। हैप्पी बर्थडे नयन।’

22 दिसंबर को रिलीज होगी प्रियंका की 'द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शंस' फिल्म

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म 'द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शंस' का नया पोस्टर शेयर किया है। हालांकि इसमें वे खुद नजर नहीं आ रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैट्रिक्स में दोबारा जाने के लिए 'द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स' के साथ तैयार हो जाइए। इस क्रिसमस इस फिल्म को अपने नजदीकी थिएटर्स और एचबीओ मैक्स में देखने के लिए तैयार हो जाइए।" उल्लेखनीय है कि यह फिल्म का चौथा पार्ट है। मैट्रिक्स का पहला पार्ट वर्ष 1999 में रिलीज हुआ था।

'द मैट्रिक्स रिस्युरेक्शन्स' में अभिनेता कीनू रीव्स, नियो के रुप में दोबारा मैट्रिक्स में जाएंगे जहां पर उन्हे पुराने दुश्मनों से सामना करना पड़ेगा। प्रियंका भी अहम रोल में हैं। हालांकि इस बारे में ज्यादा बताया नहीं गया है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं। सितंबर में मेकर्स ने फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया था। ग्लासेस पहने प्रियंका का लुक काफी अलग था। प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करे तो वे 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'जी ले जरा' जैसी फिल्मों व एक वेबसीरीज में भी नजर आएंगी।

nayanthara,priyanka chopra,ileana d cruz,samantha,matrix,bollywood news in hindi

इलियाना डिक्रूज ने लंबे गैप के बाद शुरू किया वर्कआउट

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने लंबे गैप के बाद वर्कआउट करना शुरू किया है। वर्कआउट के बाद ट्रेनर की एक बात पर वे रो पड़ी थीं। इलियाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि उनके ट्रेनर ने उन्हें अपनी बॉडी के प्रति आभार जताने के लिए कहा क्योंकि उनका शरीर अब सबकुछ कर सकता था। दरअसल, इलियाना बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जूझ रही थीं। वे अक्सर बॉडी पॉजिटिविटी के बारे में लिखती रहती हैं। उन्होंने वर्कआउट सेशन की फोटो शेयर की। इलियाना एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, “और मैं मंथली मेंटेनैंस क्रू से थोड़े ब्रेक के बाद इस पर वापस आई हूं।” दूसरी फोटो में उनकी आंखों से आंसू बहते दिख रहे हैं।

इलियाना ने लिखा, “आज एक ऐसा पल था जो मैंने पहले कभी वर्कआउट के बाद नहीं लिया था। मैं भावुक हो गई और थोड़ा रो भी दी। वजह? स्ट्रेचिंग और कूल-डाउन के आखिरी में ट्रेनर ने कहा, ‘अब अपने हाथों को अपनी तरफ रखें और बस खुद को गले लगा लें। अपने शरीर को धन्यवाद कहें कि यह आपके लिए काम करता है।’ और उनकी इस बात ने मुझ पर बहुत गहरा असर डाला। यह अब तक का सबसे प्यारा एहसास था। इसे आजमाएं और देखें कि आप कैसा महसूस करते हैं।” इलियाना को आखिरी बार ‘द बिग बुल’ में देखा गया था। वे अब रणदीप हुड्डा के साथ ‘अनफेयर एंड लवली’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर