न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Video: 15 साल की उम्र में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा ने एक्टिंग से जीता दिल, फैंस बोले- पिता की तरह टैलेंटेड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 15 साल की बेटी शोरा ने अपने पहले एक्टिंग वीडियो से लोगों का दिल जीत लिया है। शानदार डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन से फैंस बोले- अगली राधिका आप्टे बनेंगी ये लड़की। देखें वीडियो और जानें नवाज ने क्या कहा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 4:31:51

Video: 15 साल की उम्र में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा ने एक्टिंग से जीता दिल, फैंस बोले- पिता की तरह टैलेंटेड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के बेहतरीन और जबरदस्त एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। उनकी फिल्मों में जो गहराई और ईमानदारी दिखती है, वो सीधे दर्शकों के दिल को छू जाती है। अब उन्हीं की बेटी शोरा भी अपने पिता की राह पर चल पड़ी हैं। 15 साल की उम्र में ही उसने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है। दरअसल, नवाजुद्दीन ने हाल ही में अपनी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी बेटी शोरा इंग्लिश भाषा में एक इमोशनल सीन परफॉर्म कर रही हैं। उनकी परफॉर्मेंस इतनी शानदार है कि हर कोई हैरान है कि इतनी कम उम्र में इतनी गहराई कहां से आई। नवाज को भी ये देखकर ज़रूर एक पिता के तौर पर गर्व महसूस हो रहा होगा।

क्या है नवाजुद्दीन का पोस्ट

नवाजुद्दीन ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें शोरा किसी अन्य परफॉर्मर के साथ सीन कर रही हैं, लेकिन कैमरा का पूरा फोकस शोरा पर ही टिका है। उनकी डायलॉग डिलीवरी, फेस एक्सप्रेशन और हावभाव इतने स्वाभाविक हैं कि दर्शक उस सीन में पूरी तरह डूब जाते हैं। नवाजुद्दीन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया, 'क्या मैं आ सकता हूं... पहला सीन।' एक पिता का यह गर्व भरा अंदाज़ हर किसी को भावुक कर रहा है।

एक्टिंग की लगन खुद जागी

नवाजुद्दीन खुद भी पहले बता चुके हैं कि उनकी बेटी एक्टिंग के लिए बेहद सीरियस है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "मेरी बेटी ने खुद जाकर हाथ जोड़कर अपने टीचर से एडमिशन मांगा और बोली- मुझे एक्टिंग सीखनी है।" इतनी कम उम्र में खुद से ये समझ लेना कि उसे क्या बनना है, ये बात बहुत बड़ी है।

प्रोफेशनल लाइफ

नवाजुद्दीन हाल ही में फिल्म 'कोस्टाओ' में नजर आए थे, जो मई में रिलीज़ हुई थी। अब उनकी चार फिल्में रिलीज़ के लिए तैयार हैं—सेक्शन 10, नूरानी चेहरा, संगीन और रात अकेली है 2। एक्टर के रूप में जितना वो चमक रहे हैं, अब ऐसा लग रहा है कि उनकी बेटी शोरा भी जल्द ही एक नई रौशनी बनकर उभरने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी