न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नव्या ने ट्रॉलर्स को दिया इस बात का करारा जवाब, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ पर लगा यह आरोप

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (26) ने भले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा, लेकिन वह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Sep 2024 8:05:35

2 News : नव्या ने ट्रॉलर्स को दिया इस बात का करारा जवाब, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ पर लगा यह आरोप

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (26) ने भले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा, लेकिन वह हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। वह पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बिजनेस वर्ल्ड में शौहरत हासिल कर रही हैं। नव्या पिछले दिनों एक दूसरे कारण से लाइमलाइट में थीं। उन्होंने देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIM अहमदाबाद में एडमिशन लिया, जिसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इसके बाद उन्हें कई यूजर्स ने जमकर ट्रॉल किया था।

अब नव्या ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान सोशल मीडिया ट्रॉलिंग पर खुलकर बात की। नव्या ने 'बियॉन्ड द लिगेसी : जेन जेड फॉर ए जस्ट' सेशन के दौरान कहा कि सोशल मीडिया एक बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म है क्योंकि इसने बहुत से लोगों को आवाज दी है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनके पास पहले उस तरह की पहुंच नहीं थी। मेरा IIM अहमदाबाद का हिस्सा बनना अविश्वसनीय है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं दुनिया के कुछ बेहतरीन प्रोफेसरों के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हूं।

मैं सोशल मीडिया पर मिलने वाली प्रतिक्रिया से नाराज नहीं होती। मैं लोगों के लिए ही काम करती हूं, फिर उनसे मिलने वाले फीडबैक से नाराज क्या होना। मैं बल्कि लोगों से मिलने वाले फीडबैक पर काम करती हूं ताकि एक और बेहतर इंसान बन सकूं। ट्रोल्स क्या कह रहे हैं मैं इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। मैं सिर्फ और सिर्फ पॉजिटिव फीडबैक पर ही ध्यान देती हूं और हमेशा लोगों से मिलने वाले फीडबैक से सीखने की कोशिश करती हूं।

मैं मानती हूं कि मैं एक अलग परिवेश से आती हूं और लोगों के पास इसे लेकर कहने के लिए काफी कुछ होगा। मेरी जिम्मेदारी अपने काम और खुद में सुधार करना है। उल्लेखनीय है कि नव्या का नाम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जुड़ा था। उन्हें कुछ मौकों पर साथ देखा गया था। हालांकि दोनों ने ही इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दी थी।

navya naveli nanda,amitabh bachchan,jaya bachchan,iim ahmedabad,navya trollers,producer sanjay tiwari,raj shandilya,vicky vidya ka woh wala video movie

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ : प्रोड्यूसर संजय तिवारी ने लगाया कहानी चुराने का आरोप

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में है। हालांकि रिलीज से पहले ही यह विवादों से घिर गई। प्रोड्यूसर संजय तिवारी ने फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगाया है। फिल्म के राइटर व डायरेक्टर राज शांडिल्य हैं। संजय का कहना है कि ‘VVKWWV’ की कहानी उनकी फिल्म की कहानी से मेल खाती है।

इस कहानी को उन्होंने साल 2015 में एक अस्थायी टाइटल के तौर पर रजिस्टर करवाया था। ‘दैनिक भास्कर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार संजय की फिल्म की कहानी गुलबानू खान ने लिखी थी। उन्होंने बताया कि मैं इस फिल्म को राइटर असोसिएशन में अस्थायी टाइटल ‘सेक्स है तो लाइफ है’ के नाम से पहले ही रजिस्टर करवा चुका हूं। साल 2017-2018 में मैंने इस कहानी पर काम करने की कोशिश भी की थी, लेकिन कुछ कारणों से काम आगे नहीं बढ़ पाया।

मैंने फिल्म का ट्रेलर देखा है, तो काफी हैरान था क्योंकि इस फिल्म की कहानी वही थी, जो मेरी फिल्म की है। मैंने मेकर्स के खिलाफ लीगल नोटिस भी जारी किया है। इस पर टी-सीरीज अपना जवाब दे चुकी है। टी-सीरीज का कहना है कि यह उनका ओरिजनल कॉन्सेप्ट है। इस बीच राज शांडिल्य ने कहा कि वो संजय तिवारी को लीगल नोटिस भेजने वाले हैं। कुछ लोग अपना नाम ऊंचा करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री