न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नव्या ने की आलिया की तारीफ पर मामी ऐश्वर्या को कर दिया इग्नोर, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रॉल

अमिताभ और जया बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा ने भले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Sep 2024 7:10:53

2 News : नव्या ने की आलिया की तारीफ पर मामी ऐश्वर्या को कर दिया इग्नोर, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रॉल

अमिताभ और जया बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा ने भले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। फिलहाल नव्या ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे उनकी मामी पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रॉल कर रहे हैं। दरअसल पेरिस फैशन वीक 2024 में सोमवार (23 सितंबर) को एक्ट्रेस आलिया भट्ट और ऐश्वर्या ने रैम्प वॉक किया था। दोनों ने ही वहां अपने लुक और स्टाइल से सबको दीवाना बना दिया।

आलिया ने मैटेलिक कॉर्सेट तो ऐश्वर्या ने रेड वन पीस में महफिल लूट ली। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें आलिया रैम्प पर वॉक करते वक्त फ्लाइंग किस देती दिखीं। आलिया की पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान, सासू नीतू कपूर, ननद रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ नव्या ने भी तारीफ की। नव्या ने कमेंट कर आलिया को चीयर किया। हालांकि नव्या ने कुछ लिखा नहीं, बस दो इमोजी शेयर की। इस पर लोग भड़क गए। वे इस बात से खफा हैं कि नव्या, ऐश्वर्या के बजाय आलिया को सपोर्ट कर रही हैं।

एक ने लिखा, “ऐश्वर्या क्वीन।” दूसरे ने लिखा, “थोड़ा सपोर्ट अपनी मामी को भी कर लो बहन।” तीसरे ने लिखा, “चाची को तो कर लिया सपोर्ट अब मामी को भी कर लो।” चौथे ने लिखा, “ऐश्वर्या राय की तारीफ इनसे नहीं होगी क्योंकि नानी-मम्मी ने मना किया होगा।” बता दें कि काफी समय से कई खास मौके पर ऐसा देखा गया है कि बच्चन परिवार ऐश्वर्या की प्रोफेशनल लाइफ को सपोर्ट नहीं करता है और ना ही कोई सम्मान मिलने के बाद उन्हें शुभकामनाएं देता है। अब नव्या के एक कमेंट ने इस बात को और हवा दे दी है। काफी समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के अलग होने की भी खबर आ रही है।

बेटी आराध्या के साथ पेरिस से लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, जमकर दिए पोज

‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में शामिल हुईं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज बुधवार (25 सितंबर) को सुबह-सुबह मुंबई लौट आईं। ऐश्वर्या को अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाया गया। ऐश्वर्या ने पैपराजी के साथ तस्वीरें क्लिक कीं। टर्मिनल बिल्डिंग से बाहर निकलते समय मां-बेटी की जोड़ी मुस्कुराती हुई दिखी। आराध्या मां का हाथ थामे हुए अपनी कार की ओर जाती दिखीं। ऐश्वर्या ने पैपराजी से बातचीत भी की। उन्होंने उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी भी खिंचवाईं।

कार में बैठने से पहले ऐश्वर्या ने एयरपोर्ट पर मौजूद कैमरापर्सन की तरफ हाथ जोड़े। ऐश्वर्या ने 'थैंक्यू' भी बोला। ऐश्वर्या और आराध्या ने ब्लैक कलर के आउटफिट पहने हुए थे। ये पहली बार नहीं है जब आराध्या को उनकी मम्मी की तरह काले कपड़ों में देखा गया है। कुछ लोगों को मां-बेटी की ये ट्विनिंग पसंद आ रही है, तो कुछ लोग इसका मजाक भी उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर बात करें तो ऐश्वर्या ने हाल ही में मणिरत्नम के डायरेक्शन में बनी ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ मूवी में अपनी परफॉर्मेंस के लिए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। यूएई में आयोजित समारोह में ऐश्वर्या को फिल्ममेकर कबीर खान ने अवार्ड देकर सम्मानित किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री