न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कपिल के शो में हुई सिद्धू की वापसी तो चौंक गईं अर्चना, देखें प्रोमो, अखिल-जैनब के रिसेप्शन में पहुंचे ये दिग्गज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। आप 21 जून से इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 1:16:59

2 News : कपिल के शो में हुई सिद्धू की वापसी तो चौंक गईं अर्चना, देखें प्रोमो, अखिल-जैनब के रिसेप्शन में पहुंचे ये दिग्गज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। आप 21 जून से इसका मजा ले पाएंगे। पहले पिछले कई साल से जहां एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अकेले ही सिंहासन की मालकिन थीं, अब उनके बगल में फिर से पूर्व भारतीय क्रिकेटर व लीडर नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हो रही है। नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नया प्रोमो जारी कर यह घोषणा की है। क्लिप में सिद्धू की वापसी से अर्चना हैरान-परेशान दिख रही हैं। बता दें 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दूसरे सीजन में सिद्धू बतौर मेहमान अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ शो में पहुंचे थे।

कपिल ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि हमने वादा किया था कि हर फनीवार हमारा परिवार बड़ा होगा और इस बार सिद्धू पाजी को वापस लाकर वो वादा पूरा कर दिया। अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू पाजी एक साथ? मतलब दो गुना हंसी, दो गुना मस्ती! महल तैयार है...अब ट्रिपल डोज ऑफ हंसी के लिए तैयार रहिए! सिद्धू भी अपने चिर-परिचित अंदाज में बोलते नजर आ रहे हैं, “इस शो पर लौटना मेरे लिए घर लौटने जैसा है। यह एक होम रन है!

इतने सारे प्रशंसकों ने हमें फिर से साथ देखने की मांग की थी और अब हम लौटे हैं, लोगों की मुस्कान के लिए। ये शो सिर्फ हंसी नहीं, बल्कि इंसानियत के लिए एक तोहफा है। एक मुस्कान के लिए आपका एक पैसा नहीं जाता, लेकिन उसका असर लाखों डॉलर का होता है।” बता दें अर्चना से पहले सिद्धू ने कई सालों तक अपनी शानदार शायरी, सेंस ऑफ ह्यूमर और ठहाकों से लोगों का मनोरंजन किया है। शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा के साथ कई और सितारे नजर आएंगे।

हाल ही विवाह बंधन में बंधे हैं अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी की 6 जून को जैनब रावजी से शादी हो गई। दोनों ने निजी समारोह में शादी रचाई, जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे। रविवार (8 जून) को दोनों की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई, जिसमें दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। पार्टी अन्नपूर्णा स्टूडियो में हुई। इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें अन्नपूर्णा स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अखिल और जैनब की बात करें, तो दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे थे।

इस दौरान अखिल ने सफेद कलर का सूट पहना था, जिसमें वो शानदार दिख रहे थे। वहीं जैनब पिंक फ्लोर-लेंथ गाउन में काफी खूबसूरत लग रही थीं। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू भी इस इवेंट में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर और बेटी सितारा भी मौजूद थे। सभी स्टेज पर कपल के साथ पोज देते दिखे। रिसेप्शन में ‘आरआरआर’ फेम एक्टर राम चरण भी शामिल हुए। उनके साथ उनकी पत्नी उपासना भी थीं। दोनों ने कपल के साथ फोटो खिंचवाई। एक फैमिली फोटो में अखिल के भाई-भाभी नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला भी शामिल थे।

शोभिता लाल साड़ी और सुनहरे स्लीवलेस ब्लाउज में बहुत सुंदर लग रही थीं, जबकि चैतन्य फॉर्मल सूट में हैंडसम लग रहे थे। सूर्या शिवकुमार और निर्देशक वेंकी अटलुरी भी रिसेप्शन में शामिल हुए। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी इस अवसर की शोभा बढ़ाई और नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी पहुंचे। बता दें अखिल और जैनब ने पिछले साल नवंबर में सगाई की थी। जैनब बिजनेसमैन जुल्फी रावजी की बेटी हैं। जैनब आर्टिस्ट और एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने एमएफ हुसैन की फिल्म ‘मीनाक्षी : ए टेल ऑफ थ्री सिटीज’ में भी काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी