न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नताशा का दोस्त एलेक्जेंडर के साथ वीडियो वायरल, क्रिस्टल के इस एक्टर के साथ रिलेशनशिप पर अटकलें

एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक का करीब दो महीने पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक हो गया। नताशा इसके बाद अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Sep 2024 11:57:28

2 News : नताशा का दोस्त एलेक्जेंडर के साथ वीडियो वायरल, क्रिस्टल के इस एक्टर के साथ रिलेशनशिप पर अटकलें

एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक का करीब दो महीने पहले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक हो गया। नताशा इसके बाद अपने बेटे अगस्त्य के साथ अपने देश सर्बिया चली गई थीं। नताशा हाल ही में मुंबई लौट आई हैं। नताशा को फैंस से जुड़े रहना पसंद है और वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वह लगातार अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। मुंबई आने के बाद नताशा अपने बेस्ट फ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक से मिलीं। दोनों का मस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

नताशा हंसती-मुस्कुरातीं कार चलाती दिख रही हैं। इस दौरान एलेक्जेंडर भी उनके साथ कार में नजर आए। लुक की बात करें तो नताशा ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी है, जिसमें वह कहर बरपा रही हैं। इसके साथ ही नताशा ने ट्रांसपेरेंट धूप का चश्मा भी पहना हुआ है। दूसरी ओर, एलेक्जेंडर ने आइसी ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हैं। वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कई लोगों को नताशा का यह अंदाज पसंद नहीं आया और वे उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। बता दें एलेक्जेंडर एक्ट्रेस दिशा पटानी के कथित बॉयफ्रेंड हैं।

जहां नताशा के एलेक्जेंडर के साथ चर्चे हो रहे हैं, वहीं तलाक के बाद हार्दिक का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ जुड़ा। हालांकि अभी तक किसी ने भी रिलेशनशिप कंफर्म नहीं की है। हार्दिक और नताशा की शादी 2020 में हुई थी, जो करीब 4 साल ही चली। दोनों के अलग होने के संकेत इस साल के शुरू से ही नजर आने लगे थे, जब उन्हें कहीं पर भी साथ स्पॉट नहीं किया गया। यहां तक कि 29 जून को भारत के टी20 विश्व कप में दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद भी नताशा ने हार्दिक को बधाई तक नहीं दी थी।

क्रिस्टल डिसूजा ने रित्विक धनजानी के साथ शेयर की फोटो

मशहूर टीवी एक्टर और होस्ट रित्विक धनजानी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कहा जा रहा है कि रित्विक एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा को डेट कर रहे हैं। दरअसल क्रिस्टल ने एक हाउस पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें रित्विक भी नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर क्रिस्टल ने रित्विक के साथ प्यारी तस्वीर शेयर की है। साथ ही उनके दोस्त भी पोज देते हुए देखे जा सकते हैं।

क्रिस्टल पेस्टल पिंक कलर के एथनिक आउटफिट में कयामत ढा रही हैं। रित्विक काले एथनिक कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं। क्रिस्टल ने फोटो पर दिल का स्टीकर लगाया है। इसे देखने के बाद फैंस ने क्रिस्टल और रित्विक के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। क्रिस्टल ने दोस्तों के साथ हाउजी खेलते हुए भी एक झलक दिखाई। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं कभी नहीं जीतती।”

क्रिस्टल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2007 में ‘कहे ना कहे’ शो के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई सीरियल और रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। क्रिस्टल हाल ही में फिल्म ‘ब्लास्ट’ में थीं। दूसरी ओर, 35 वर्षीय रित्विक का आशा नेगी से तलाक हो चुका है। उनकी शादी साल 2013 में हुई थी और वे 2020 में अलग हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय