न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नताशा ने की यह पोस्ट तो लगने लगीं ऐसी अटकलें, इस एक्ट्रेस ने दिखाई बेटी की पहली झलक

सर्बियाई एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टैनकोविक और भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस साल जुलाई में अपने तलाक की घोषणा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Dec 2024 1:33:48

2 News : नताशा ने की यह पोस्ट तो लगने लगीं ऐसी अटकलें, इस एक्ट्रेस ने दिखाई बेटी की पहली झलक

सर्बियाई एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टैनकोविक और भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस साल जुलाई में अपने तलाक की घोषणा कर दी थी। तब से नताशा को लेकर लगातार खबरें चल रही हैं। तलाक के ऐलान के तुरंत बाद नताशा बेटे अगस्त्य को लेकर अपने देश लौट गई थीं, लेकिन कुछ समय बाद वह फिर से भारत आ गईं। नताशा यहां अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हो चुकी हैं। वह अपने दोस्त एलेक्जेंडर एलेक्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगाई जाती हैं।

नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह बेटे के साथ बिताए गए क्वालिटी टाइम की झलक दिखाने के साथ खुद से जुड़ी और बातों की अपडेट भी देती रहती हैं। इस बीच नताशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। उनकी इस पोस्ट के बाद फिर से फैंस का दिमाग चलना शुरू हो गया है और वे अनुमान लगाने में जुट गए हैं। पोस्ट में नताशा ने लिखा, “हे दिसंबर…यू आर द लास्ट वन, सो बी द बेस्ट वन।”

इसी के साथ उन्होंने एक व्हाइट दिल वाली इमोजी भी लगाई। नताशा के इस मैसेज से सीधे तौर पर तो यह समझ आ रहा है कि वह दिसंबर के बारे में अपनी बात कह रही है, लेकिन यूजर्स इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़ रहे हैं। बता दें नताशा को अक्सर उनके बेस्ट फ्रेंड एलेक्स के साथ देखा जाता है। नताशा ने एक बार यह जानकारी भी शेयर की थी कि वे दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। हालांकि लोग इसे दोस्ती से भी आगे बढ़कर देख रहे हैं। बता दें नताशा और हार्दिक की शादी करीब 4 साल ही चली।

सोनाली सहगल ने 27 नवंबर को दिया था बेटी को जन्म, पिता ने गुदवाया खास टैटू

‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म से मशहूर हुईं एक्ट्रेस सोनाली सहगल हाल ही एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। अब सोनाली और उनके पति आशीष सजनानी ने इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जॉइंट पोस्ट शेयर की है। उन्होंने फैंस को बेटी का नाम बताने के साथ उसकी पहली झलक भी दिखा दी। कपल ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे बेटी के पांव दिखाते हुए अपने हाथों से दिल बना रहे हैं।

आशीष के हाथ पर एक खास टैटू नजर आ रहा है, जिसका उनकी जिंदगी में अलग ही महत्व है। आशीष ने बिटिया के नाम का टैटू गुदवाया है। बेटी का बेहद यूनिक नाम रखा है। इस 27 नवंबर को जन्मी नन्हीं-मुन्नी का नाम ‘शुकर ए सजनानी’ है। आशीष ने अपनी कलाई पर ‘शुकर’ लिखवाया है। कपल ने नोट में लिखा, “हमारी खूबसूरत बेटी को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं शुकर-एक ऐसा नाम जो हमारे दिलों में जीवनभर के लिए आभार को दर्शाता है।

वो हमारा छोटा-सा चमत्कार है, जो हमारे चारों ओर मौजूद प्यार, खुशी और आशीर्वाद की एक जीवंत वसीयत है। उम्मीद है कि वो हर पल में ब्यूटी को पहचानते हुए बड़ी होगी और कृतज्ञता से भरी जिंदगी जीएगी, ठीक वैसे ही जैसे वो हमारे लिए शब्दों से परे एक ब्लेसिंग रही है। दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, हमारी शुकर-हमारे चमत्कार का भरमार।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री