न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अली ने जैस्मिन के साथ शेयर की फोटो तो नताशा को लगा ऐसा, करीब 2 महीने बाद बेटे से मिले हार्दिक

‘बिग बॉस 14’ फेम जोड़ी एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अली ने अब जैस्मिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Sep 2024 1:26:06

2 News : अली ने जैस्मिन के साथ शेयर की फोटो तो नताशा को लगा ऐसा, करीब 2 महीने बाद बेटे से मिले हार्दिक

‘बिग बॉस 14’ फेम जोड़ी एक्टर अली गोनी और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अली ने अब जैस्मिन के साथ एक कोजी मूमेंट वाली फोटो शेयर की। इस पर अली की एक्स गर्लफ्रेंड नताशा स्टैनकोविक ने भी रिएक्शन दी है, जो सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रही है। बता दें कि अली और जैस्मिन अक्सर कोई ना कोई फोटो शेयर करते रहते हैं, जिसमें वे प्यार में डूबे दिखते हैं। इस बार भी अली ने जैस्मिन के साथ कुछ ऐसे ही पल वाली सेल्फी क्लिक की।

इसमें जैस्मिन, अली के कंधे पर सिर रखी हुई हैं और मुस्कुरा रही हैं। नताशा ने इस फोटो को लाइक किया है। यह देख फैंस को अच्छा लगा जो यह मान रहे थे कि ब्रेकअप के बाद अली और नताशा के बीच बोलचाल बिल्कुल बंद हो गई है और उनके सारे रिश्ते खत्म हो चुके। अब लग रहा है कि दोस्ती में दरार नहीं है।

उल्लेखनीय है कि अली और नताशा सालों पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट कर चुके हैं। दोनों ने डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए में बतौर जोड़ी धमाल मचाया था। अली ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में नताशा के साथ रिलेशनशिप का हिंट भी दिया था। अली इन दिनों कलर्स टीवी के शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ में सिंगर राहुल वैद्य के साथ नजर आ रहे हैं।

हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य और भतीजे के साथ शेयर की फोटो

दूसरी ओर, नताशा की बात करें तो उनका जुलाई में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपने बेटे अगस्त्य को लेकर सर्बिया लौट गई थीं। हालांकि पिछले दिनों वह अगस्त्य के साथ भारत आई थीं। इस बीच रविवार को हार्दिक लंबे समय बाद बेटे अगस्त्य से मिले और इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। हार्दिक तकरीबन 2 महीने बाद बेटे से मिले।

हार्दिक ने अगस्त्य और बड़े भाई क्रुणाल पांड्या के बेटे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। इसमें हार्दिक दोनों बच्चों को अपनी बाहों में समेटे नजर आ रहे हैं और काफी मस्ती करते दिख रहे हैं। हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पीनेस।” इन तस्वीरों को यूजर्स खूब लाइक करने के साथ रिएक्शन दे रहे हैं। सर्बिया से वापसी के बाद से अगस्त्य बड़ौदा में क्रुणाल के परिवार के साथ ही रह रहे हैं। पिछले दिनों क्रुणाल ने गणेश पूजा की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें अगस्त्य भी नजर आए थे।

इससे पहले भी अगस्त्य को अपनी ताई पंखुड़ी और उनके बेटे के साथ खेलते देखा गया था। बता दें कि इस साल IPL से ही हार्दिक व नताशा के रिश्ते में आई दरार को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जब रेडिट पोस्ट में बताया गया था कि नताशा ने अपने इंस्टाग्राम चैनल से अपनी व्यक्तिगत तस्वीरें हटा दी हैं। उस समय नताशा ने अपनी प्रोफ़ाइल से हार्दिक का नाम भी हटा दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री