न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नागा ने शोभिता के साथ शेयर की फोटो, ट्रॉलिंग से बचने के लिए किया ऐसा, अर्पिता-आयुष ने इतने करोड़ में बेचा घर

साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला ने अगस्त में अचानक सगाई कर सबको चौंका दिया था। हालांकि उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 20 Oct 2024 2:24:28

2 News : नागा ने शोभिता के साथ शेयर की फोटो, ट्रॉलिंग से बचने के लिए किया ऐसा, अर्पिता-आयुष ने इतने करोड़ में बेचा घर

साउथ इंडियन स्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला ने अगस्त में अचानक सगाई कर सबको चौंका दिया था। हालांकि उन्हें कुछ समय से साथ देखा जा रहा था, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं की थी। अब नागा ने सगाई के बाद पहली बार शोभिता के साथ फोटो शेयर की है। नागा ने इंस्टाग्राम पर शोभिता के साथ एक एलिवेटर सेल्फी शेयर की है। नागा ने काले रंग की बैगी पैंट पहनी थी, जिसे उन्होंने ग्रे शर्ट और काली जैकेट के साथ कैरी किया।

नागा ने बालों को पीछे खींचकर एक अलग हेयरस्टाइल बनाई और चश्मा पहनकर स्टाइलिश पोज दिए। शोभिता ने सेल्फी क्लिक की, तो नागा ने जेब में हाथ डाल लिए। दूसरी ओर शोभिता बैगी जींस में नजर आईं। उन्होंने जैकेट को कमर पर बांधा हुआ था। हालांकि नागा ने ट्रॉलिंग से बचने के लिए कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया। उल्लेखनीय है कि कई लोगों को नागा और शोभिता का रिश्ता पसंद नहीं आया था। ऐसे में वे उन पर लगातार निशाना साधते रहते हैं। नागा के पिता सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने सगाई की पहली तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी।

सगाई में बेहद करीबी ही शामिल हुए थे। बता दें नागा की पहली शादी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी। वे साल 2017 में विवाह बंधन में बंधे और साल 2021 में अलग हो गए। नागा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे ‘थांडेल’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें साई पल्लवी भी हैं। दूसरी ओर, शोभिता ‘द नाइट मैनेजर’ की सफलता एंजॉय कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार ‘सितारा’ में देखा गया था।

साल 2014 में हुई थी अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी

सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा व उनके पति एक्टर आयुष शर्मा को लेकर एक खबर सामने आ रही है। कपल ने अपना बांद्रा वाला घर बेच दिया है और अब वे वर्ली शिफ्ट होंगे। पैपराजी विरल भयानी की रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने 1750 स्क्वायर फीट का घर करीब 22 करोड़ रुपए में बेच दिया। इस घर को उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसका रजिस्ट्रेशन 4 फरवरी को हुआ था। बताया जा रहा है कि अब वे नए घर में शिफ्ट होंगे।

बता दें सलमान ने अर्पिता की शादी की तारीख की अनाउंसमेंट से पहले ब्रांदा स्थित घर उन्हें गिफ्ट में दिया था। यह गैलेक्सी अपार्टमेंट से 5 मिनट की दूरी पर था। जानकारी के अनुसार अर्पिता के पास एक और अपार्टमेंट है, जो मुंबई के खार में स्थित है। यह अपार्टमेंट डेवलपर्स की फ्लाइंग कारपेट की इमारत की 12वीं मंजिल पर है। इसमें 4 पार्किंग एरिया है। अर्पिता ने साल 2014 में आयुष के साथ शादी की थी। उनके एक बेटा आहिल और बेटी आयत हैं।

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में आयुष ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि जब वो 24 साल के थे, तब उन्होंने अपने पेरेंट्स को अर्पिता के बारे में बताते हुए कहा था कि वो उनसे शादी करना चाहते हैं। जब उन्होंने शादी के बारे में बात की तो उनके पिता परेशान हो गए थे क्योंकि तब तक उनकी पहली फिल्म भी रिलीज नहीं हुई थी और वो कुछ कमाते भी नहीं थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार