न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मुनव्वर फारूकी की ‘फर्स्ट कॉपी 2’ का टीजर आया सामने, आशीष चंचलानी की ‘एकाकी’ का ट्रेलर भी आउट

स्टैंडअप कॉमेडियन से एक्टर बने मुनव्वर फारूकी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। वे इन दिनों कलर्स टीवी पर रियलिटी शो ‘पति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 8:35:16

2 News : मुनव्वर फारूकी की ‘फर्स्ट कॉपी 2’ का टीजर आया सामने, आशीष चंचलानी की ‘एकाकी’ का ट्रेलर भी आउट

स्टैंडअप कॉमेडियन से एक्टर बने मुनव्वर फारूकी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। वे इन दिनों कलर्स टीवी पर रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को एक्ट्रेस सोनाली के साथ मिलकर होस्ट कर रहे हैं। लोग उन्हें इस नई भूमिका में काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच उनकी वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' का दूसरा सीजन आने वाला है। मेकर्स ने आज सोमवार (27 अक्टूबर) को इसका टीजर रिलीज कर दिया। सीरीज में एक बार फिर मुनव्वर पायरेसी की दुनिया में राज करते हुए नजर आएंगे। टीजर के साथ ही फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला। मेकर्स ने सीरीज की ट्रेलर रिलीज डेट भी घोषित कर दी।

सीरीज में मुनव्वर, आरिफ के किरदार में नजर आएंगे। टीजर की शुरुआत रजा मुराद के एक दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें वे कहते हैं कि जिस नर्क में तुम जा रहे हो, वहां का शैतान बहुत बड़ा है। इसके बाद सीरीज की स्टार कास्ट की एंट्री होती है। इसमें गुलशन ग्रोवर की भी झलक देखने को मिली। ट्रेलर 29 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है। टीजर एक ऐसी दुनिया को दर्शाता है जहां महत्वाकांक्षा और विश्वासघात का टकराव होता है, जहां मुनव्वर आरिफ की अपनी भूमिका दोहराते हैं, जो कभी पायरेसी का सरगना था, अब अपने अतीत से जूझ रहा एक ऐसा व्यक्ति है जो उन लोगों से घिरा हुआ है जो उसे गिराना चाहते हैं।

सीजन 2 नए मोड़ और नए दांव का वादा करता है, क्योंकि आरिफ नई चुनौतियों का सामना करता है। पुराने गठबंधन टूटते और नए दुश्मन उभरते दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में टीजर एक ज्वलंत सवाल छोड़ जाता है कि क्या आरिफ अपना साम्राज्य वापस पा सकेगा या खुद अपनी ही बनाई हुई चीजों का शिकार बन जाएगा? उल्लेखनीय है कि 'फर्स्ट कॉपी' 90 के दशक की एक स्टोरी है जो पायरेसी इंडस्ट्री पर बेस्ड है। इसमें आरिफ यानि मुनव्वर गरीबी से आलीशान लाइफ तक का सफर तय करता है। सीरीज में रजा मुराद, गुलशन ग्रोवर, शाकिब अयूब, इनामुल हक, मियांग चेंग भी नजर आए थे। ‘फर्स्ट कॉपी 2’ का जल्द ही अमेजन एमएक्स प्लेयर पर विशेष रूप से प्रीमियर होगा।

‘एकाकी’ के साथ डायरेक्टर के रूप में डेब्यू करने जा रहे हैं डिजिटल स्टार आशीष चंचलानी

डिजिटल स्टार आशीष चंचलानी मजेदार और दिलचस्प कंटेंट से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अपने ह्यूमर और यूनिक वीडियो से उन्होंने एंटरटेन किया है। अब आशीष एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। वे अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज 'एकाकी' के साथ चर्चा में है। इस सीरीज के पोस्टर और पहली झलक के बाद अब इसका ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 41 सैकंड के ट्रेलर में कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर का खौफ भी है। आशीष इसमें कई बड़े डिजिटल स्टार्स को भी साथ लेकर आए हैं।

सीरीज में आकाश डोडेजा, हर्ष राणे, सिद्धांत सरफरे, रोहित साधवानी, ग्रीशिम नवानी और शशांक शेखर भी नजर आने वाले हैं। यह मूवा 27 नवंबर को यूट्यूब पर फ्री में रिलीज की जाएगी। इस सीरीज में आशीष सिर्फ डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर की भूमिका भी निभा रहे हैं। उनके इस बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के साथ अब सभी की निगाहें आशीष पर टिकी हैं, क्योंकि दर्शक बेसब्री से उनके अगले बड़े कदम का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले आशीष सीरीज का पोस्टर शेयर कर चुके हैं। पोस्टर में आशीष हाथ में लालटेन थामें रहस्यमयी अंदाज में नजर आ रहे थे।

उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “हम आप सभी को इस साल एक ट्रिप पर दिल से बुला रहे हैं। बस याद रखना, एकाकी में रहकर आप कभी अकेले नहीं रहेंगे।” आशीष आज यूट्यूब की दुनिया में एक बड़ा नाम हासिल कर चुके हैं। शुरुआत में वे यूट्यूब पर कॉमेडी कंटेंट बनाकर डालते थे। उन्होंने साल 2009 से आशीष चंचलानी वाइन्स यूट्यूब चैनल पर वीडियो डालना शुरू कर दिया था। उन्हें साल 2014 में दर्शकों के बीच पहचान मिलने लगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड