न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मुनव्वर फारूकी की मां ने खाया था जहर, पिता को समझते थे विलेन, बताया मेहजबीन से कब हुआ प्यार

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी मौजूदा दौर में मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा बन चुका है। मुनव्वर ने पिछले साल की शुरुआत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Aug 2025 11:31:44

2 News : मुनव्वर फारूकी की मां ने खाया था जहर, पिता को समझते थे विलेन, बताया मेहजबीन से कब हुआ प्यार

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी मौजूदा दौर में मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा बन चुका है। मुनव्वर ने पिछले साल की शुरुआत में ‘बिग बॉस 17’ का खिताब जीता था। इसके बाद से उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वे सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। इस बीच मुनव्वर ने हाल ही में अपने दर्दनाक बचपन और निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें साझा कीं, जिन्हें सुनकर कोई भी इमोशनल हो सकता है। मुनव्वर ने यूट्यूबर प्रखर गुप्ता के साथ बातचीत में कहा कि शुरुआत में मुझे अपने पापा से बहुत गुस्सा था लेकिन जब मैंने उन्हें देखा…मैंने उस गुस्से को छोड़ दिया।

मम्मी के जाने के 2 साल बाद पापा को पैरालिटिक अटैक आया और उनका 80% शरीर लकवाग्रस्त हो गया। वो पूरे 11 साल तक उसी हालत में रहे। मैं उन्हें विलेन समझता था, लेकिन आखिरकार वो मेरे पिता थे। आप खुद को समझाने लगते हो कि हां, उन्होंने कुछ गलत किया था…लेकिन उन्हें उसका फल भी मिला। वो भी तो भुगत रहे हैं। फिर एक वक्त ऐसा आता है जब आप खुद से सवाल करते हो-'इस इंसान से मैं नफरत कैसे करूं?' उसकी जिंदगी में सिर्फ मैं ही था। वहीं से माफ करने की भावना आई और फिर धीरे-धीरे हर चीज को जाने देने की आदत बन गई। अब कुछ असर नहीं करता।

मेरी मां ने अपनी 22 साल की शादी में बहुत कुछ सहा। मम्मी को कभी अपने परिवार से कोई सराहना नहीं मिली। वो बहुत सहनशील थीं, लेकिन सब्र की भी एक हद होती है। मैं तब सिर्फ 13 साल का था। सुबह किसी ने मुझे उठाया और बताया कि मम्मी हॉस्पिटल में हैं। जब मैं पहुंचा, तो पता चला कि उन्होंने जहर खा लिया था। मेरे परिवार ने किसी को ये बात नहीं बताई कि उन्होंने जहर खाया था। क्यों नहीं बताया, ये आज तक नहीं समझ पाया। एक नर्स जो मम्मी के मायके की जानकार थीं, उन्हें मैंने बताया। तब जाकर उन्हें तुरंत इमरजेंसी रूम में शिफ्ट किया गया…लेकिन वो बच नहीं सकीं।

munawar faruqui,standup comedian munawar faruqui,bigg boss 17,bb 17,pati patni aur panga,munawar mother,munawar father,mehzabeen coatwala,munawar mehzabeen

मुनव्वर और मेहजबीन ने मई 2024 में की थी शादी

मुनव्वर ने अपनी दूसरी पत्नी मेहजबीन कोटवाला संग अपने रिश्ते पर भी बात की। मुनव्वर ने कहा कि ‘बिग बॉस’ के बाद मुझे बेहिसाब अटेंशन मिल रही थी और उस पल में मैंने सोचा कि मैं क्या कर रहा हूं? मैं केवल एक इंसान से प्यार पाना चाहता था और मुझे एक परिवार चाहिए। ये सही समय है शादी कर लेनी चाहिए। मेहजबीन मेरी लाइफ में आईं और हमने शादी करने का तय किया और उसके बाद, हमें प्यार हुआ। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं और मुझे खुशी है कि मैंने यह फैसला लिया।

बता दें मुनव्वर-मेहजबीन की शादी मई 2024 में हुई थी। मेहजबीन के पहली शादी से एक बेटी है। इसी तरह मुनव्वर के भी पहले रिश्ते से एक बेटा है जिसका नाम मिकाइल है। अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए मुनव्वर ने कहा कि मेरे जीवन में उस अनुभव के बाद, मैं एक विलेन के जैसा हो गया था। मैं दुनिया से नफरत करने लगा था। मैं सोचने लगा था सब मतलबी हैं और सब कुछ अस्थायी है। मानसिक तौर पर मैं उस जगह पर हूं। अगर मैं थैरेपी की बात करूं तो मेरे लिए नमाज ही थैरेपी है। इन दिनों मुनव्वर 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के साथ कलर्स टीवी पर कपल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ होस्ट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह