खुदा माफ़ नहीं करता
लोगों ने किए जमकर कमेंट्स
किसी के दिल को तोड़ना
फिर खून किसी बेकसूर
का तो दूर की बात है.
इन्साफ रह जायेगा पीछे
आगे होगी फिर से सियासत
मेरी ज़मीन पर मातम
तोह यहाँ रोà
मुनव्वर फारूकी की ये पोस्ट देख सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस कविता पर यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत खूब, लेकिन लोग समझेंगे कहां कि ये सियासत है। सियासत अपनों को लेकर डूब जाती है।' एक दूसरा लिखता है, 'अब तो बेगुनाहों के खून पर भी सिर्फ राजनीति ही हो रही है।' एक लिखता है, 'पता नहीं कब ये सब बंद होगा।' ऐसे कई और कमेंट्स मुनव्वर के इस पोस्ट पर आ रहे हैं।
28 लोगों की गई जान, देश ग़म में डूबा
इस आतंकी हमले में अब तक 28 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से अधिकतर पर्यटक थे, जो केवल कुछ दिन कश्मीर की खूबसूरती में सुकून ढूंढने आए थे। यह हमला न केवल एक मानवता पर चोट है, बल्कि देश की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
बॉलीवुड से भी उठी आवाज़
फिल्म जगत के कई बड़े सितारों ने भी इस घटना की निंदा की है और शोक व्यक्त किया है। सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा, करीना कपूर खान, सनी देओल, बॉबी देओल, रणदीप हुड्डा और सोनू सूद जैसे तमाम कलाकारों ने सोशल मीडिया पर आक्रोश जताया है और सरकार से त्वरित और कड़े एक्शन की मांग की है।
पाकिस्तान पर सरकार का बड़ा फैसला
इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने हाई लेवल मीटिंग की, जिसमें पाकिस्तान को लेकर कई कड़े निर्णय लिए गए हैं। भारत ने सिंधु जल समझौते को रद्द करते हुए पाकिस्तान को मिलने वाला पानी रोक दिया है। इसके अलावा, सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि भारत में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास को एक सप्ताह के भीतर बंद किया जाएगा। सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश। पाकिस्तानी नागरिकों के वीज़ा पर तत्काल रोक। पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास को बंद करने और वहां तैनात अधिकारियों को भारत वापस बुलाने का निर्णय। पूरे देश में सभी सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
आगे क्या?
इस दुखद और निंदनीय घटना के बाद पूरे देश में मातम पसरा है, लेकिन साथ ही लोग एकजुट होकर यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि ऐसा फिर कभी न हो। आतंक के खिलाफ देश एकजुट है और अब सरकार से ठोस कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।













