न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मौसमी ने बेटी की यादों को किया शेयर, कहा-जीवन में आया खालीपन, ‘वेरी पारिवारिक 2’ का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी (77) ने 70-80 के दशक में अपनी अदाकारी का जादू चलाया। फैंस उनकी मासूमियत और खूबसूरती पर फिदा थे। मौसमी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 May 2025 2:34:04

2 News : मौसमी ने बेटी की यादों को किया शेयर, कहा-जीवन में आया खालीपन, ‘वेरी पारिवारिक 2’ का ट्रेलर रिलीज

एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी (77) ने 70-80 के दशक में अपनी अदाकारी का जादू चलाया। फैंस उनकी मासूमियत और खूबसूरती पर फिदा थे। मौसमी ने अपने समय के सभी दिग्गज हीरो के साथ कई सफल फिल्मों में काम किया। बहरहाल मौसमी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। मौसमी और उनके पति जयंती मुखर्जी ने साल 2019 में अपनी पहली बेटी पायल को खो दिया था। पायल 2 साल कोमा में रहीं और 45 साल की उम्र में डायबिटीज से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया। पायल की शादी बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से हुई थी। अब मौसमी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बेटी की यादों को साझा करते हुए डिकी के साथ मतभेदों के बारे में बात की।

मौसमी ने नयनदीप रक्षित को दिए कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरे पति पायल की मौत से पूरी तरह उबर पाए हैं। मैं भी इससे नहीं उबर पाई हूं। ये खालीपन हमारी जिंदगी में हमेशा रहेगा। मौसमी ने पायल से मिलने के लिए कोर्ट जाने के अनुभव को टॉर्चर बताया और कहा कि इसने उनकी छोटी बेटी मेघा और उनके पति को भी प्रभावित किया। मौसमी ने कहा कि हम इस दुख से उबर नहीं सकते। पायल, मेघा के लिए मां जैसी थी क्योंकि उनके बीच 8 साल का फर्क था। मेरे पति कई बार रात में उठकर पायल का नाम लेकर रोते थे। इन बातों को शब्दों में नहीं समझा सकते।

मैं उन्हें कहती हूं कि ये हो चुका है और अब आप कुछ नहीं कर सकते। मैं उन्हें इसे भूल जाने के लिए कहती हूं। जहां मौसमी ने पायल के ससुराल और पति पर लापरवाही का आरोप लगाया, वहीं डिकी ने पहले अपनी सास पर पायल के अंतिम संस्कार में शामिल न होने या शवगृह में न जाने का आरोप लगाया था। इंडिया टुडे की एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार दोनों परिवारों में एक बिजनेस को लेकर विवाद के बाद मनमुटाव हो गया था। साल 2018 में मौसमी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें पायल की अभिभावक बनने का अनुरोध किया। उन्होंने डिकी और पायल के ससुरालवालों पर उनकी चिकित्सा जरूरतों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। पायल के ससुराल वालों ने उसके मेडिकल बिल चुकाने से इनकार कर दिया और बीमारी के दौरान उन्हें बेटी से मिलने से रोक दिया।

moushumi chatterjee,actress moushumi chatterjee,moushumi chatterjee daughter payal,moushumi chatterjee daughter death,very parivarik 2 show,very parivarik 2 trailer

हंसी से भरपूर ‘वेरी पारिवारिक’ शो का पहला सीजन रहा था सुपरहिट

भारत के सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर्स में से एक ‘द वायरल फीवर (TVF)’ ने मच अवेटेड फैमिली कॉमेडी शो ‘वेरी पारिवारिक’ के सीजन 2 का ट्रेलर आज बुधवार (7 मई) को रिलीज कर दिया। इसका पहला सीजन जबरदस्त हिट रहा था। अब यह शो और भी ज्यादा हंसी, मेटा मैडनेस और पारिवारिक हंगामे के साथ लौट रहा है। शो 9 मई को प्रीमियर होगा और हर हफ्ते नए एपिसोड रिलीज होंगे। सीजन 2 वहीं से शुरू होता है जहां सीजन 1 खत्म हुआ था।

शेली की कहानी अब शो के अंदर एक शो बनती जा रही है, जिससे हंसी और दिल को छूने वाले पल देखने को मिलेंगे। सीरीज के क्रिएटर और डायरेक्टर वैभव बंडू ने कहा कि यह ‘द गॉडफादर’ (पार्ट III) और ‘सिंडलर्स लिस्ट’ से भी ज्यादा मजेदार है। मुझे थेरेपी लेने की सलाह दी गई थी, लेकिन मैंने इसके बजाय ये शो बना दिया। ट्रेलर का मजा लीजिए, ये पूरी तरह से ऑर्गेनिक है और हमारे लोकल किसानों से लिया गया है। अब तो TVF के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसका ट्रेलर आ गया है।

जल्दी से देख लीजिए और अपनी पसंदीदा ‘थोड़ी टेढ़ी-मेढ़ी लेकिन दिल से जुड़ी’ फैमिली से दोबारा मिलने के लिए, इस बार और भी बड़े और मज़ेदार अंदाज़ में! इस शो में सृष्टि रिंधानी, परितोष सांड, प्रणय पचौरी, कनुप्रिया पंडित, अरुण कुमार, लव विस्पुते, विदुषी कौल, प्रेरणा ठाकुर और खुशबू बैद जैसे कलाकार हैं। साल 2024 TVF के लिए शानदार रहा, जहां वह ‘सपने Vs एवरीवन’, ‘वेरी पारिवारिक’, ‘पंचायत सीजन 3’, ‘कोटा फैक्टरी सीजन 3’ और ‘गुल्लक सीजन 4’ जैसे शो लेकर आया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी