न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशखबरी : जनवरी में सूरज नाम्बियार के साथ शादी करेंगी मौनी रॉय! एक्ट्रेस के कजन ने किया कंफर्म

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही गोवा में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। रिपोर्ट्स के अनुसार मौनी बिजनेसमैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Oct 2021 12:53:09

खुशखबरी : जनवरी में सूरज नाम्बियार के साथ शादी करेंगी मौनी रॉय! एक्ट्रेस के कजन ने किया कंफर्म

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही गोवा में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। रिपोर्ट्स के अनुसार मौनी बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार के साथ जल्द ही शादी करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि शादी अगले साल जनवरी में होगी। पिछले दिनों खबरें थीं कि मौनी की मां ने सूरज के माता-पिता से एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर बात की थी। मौनी और सूरज की डेटिंग की खबरें लंबे समय से आ रही हैं। सूरज दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं।

दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मौनी के कजन विद्युत रॉयसरकार ने अपने होम टाउन कूच बिहार के एक न्यूज पेपर को बताया कि शादी जनवरी में होगी। शादी की रस्में दुबई या इटली में होंगी। साथ ही कूच बिहार में रिसेप्शन होगा। विद्युत और उनका परिवार भी शादी में शामिल होगा। सूरज और मौनी के अफेयर की खबरें 2019 में आई थीं।

इन दो के साथ जुड़ चुका है मौनी का नाम

दोनों की मुलाकात दुबई में ही हुई थी। दरअसल, मौनी लॉकडाउन के दौरान दुबई में फंस गई थीं। इस दौरान मौनी बहन, जीजा और उनके बच्चों के साथ दुबई में थीं। बताया जाता है कि इस दौरान मौनी और सूरज की दोस्ती बढ़ने लगी। वक्त के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई। यूं तो मौनी का नाम अभिनेता गौरव चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन मोहित रैना के साथ उनका अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। 'देवों के देव महादेव' में साथ दिखने के बाद से ही टीवी स्टार मोहित और मौनी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। वर्ष 2018 में मोहित और मौनी की राहें जुदा हो गईं।

mouni roy,suraj nambiar,mouni suraj,actress mouni,mohit raina,entertainment news in hindi

ब्रह्मास्त्र मूवी में रणबीर-आलिया के साथ दिखेंगी मौनी

काम के मोर्चे पर बात करें तो मौनी जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। खास बात ये है कि रणबीर और आलिया के भी जल्द ही शादी करने की खबरें आ रही हैं। वे लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मौनी कार्तिक आर्यन के साथ भी एक फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। फिलहाल इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। मौनी इन दिनों इसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वे आयुष्मान खुराना के साथ भी एक फिल्म में काम कर रही हैं। इसके अलावा मौनी एक तेलुगु फिल्म के गाने में झूमती नजर आएंगी। मौनी हाल ही एक वीडियो में सिंगर जुबिन नौटियाल के साथ दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर