न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लुक को लेकर ट्रॉल होने पर मौनी रॉय ने यूं दिया करारा जवाब, रैम्प वॉक के दौरान नताशा ने खोले स्कर्ट के बटन…

एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी आगामी हॉरर एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर खबरों में हैं। इसमें वह 'मोहब्बत' नामक एक डरावने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Apr 2025 12:12:40

2 News : लुक को लेकर ट्रॉल होने पर मौनी रॉय ने यूं दिया करारा जवाब, रैम्प वॉक के दौरान नताशा ने खोले स्कर्ट के बटन…

एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी आगामी हॉरर एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर खबरों में हैं। इसमें वह 'मोहब्बत' नामक एक डरावने भूत के रूप में दिखाई देंगी। उन्होंने फिल्म के लिए अपने सभी स्टंट खुद ही किए हैं। इसमें मौनी के साथ संजय दत्त, सनी सिंह, पलक तिवारी, बेयूनिक और आसिफ खान भी हैं। फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कुछ दिनों पहले मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील डाली, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।। वीडियो में ‘हिट द बकेट’ बैकग्राउंड में मौनी स्ट्रैपलेस ब्लैक गाउन पहने हुए नजर आ रही थीं, जिसमें उसके नए बैंग्स दिख रहे थे।

हालांकि कुछ नेटिजंस ने देखा कि उनका चेहरा पहले से अलग दिख रहा था। मौनी को लुक में आए बड़े बदलाव के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जो शायद प्लास्टिक सर्जरी के कारण हुआ था। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि उन्होंने एक और लिप एन्हांसमेंट करवाया है, कुछ ने संदेह जताया कि उन्होंने अपने सिर पर एक असामान्य डेंट देखने के बाद बोटॉक्स करवाया है। इस बीच मौनी ने ट्रॉलर्स को करारा जवाब दिया है, जो उन्हें पहले भी कई दफा ट्रॉल कर चुके हैं। मौनी ने साफ किया कि उन्हें ट्रॉलर्स की परवाह नहीं है।

मौनी ने हाल ही बॉम्बे फैशन वीक में ब्लैक लहंगा पहनकर वॉक की थी। इसके बाद जब मौनी से पूछा गया कि वह इस तरह के क्रूर कमेंट्स से कैसे निपटती हैं, तो उन्होंने कहा कि सभी को अपना काम करने दो...मैं ऐसे कमेंट्स पर ध्यान नहीं देतीं। अगर आप दूसरों को ट्रॉल करने के लिए पर्दे के पीछे छिपते हैं और अगर आपको इसमें खुशी मिलती है तो ऐसा ही करें। उल्लेखनीय है कि मौनी ने टीवी की दुनिया से एक्टिंग में कदम रखा था। अब वह बॉलीवुड में भी अपने पैर जमा रही हैं।

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टैनकोविक ने लिया था फैशन शो में हिस्सा

पिछले साल भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक का तलाक हो गया। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। हालांकि वे अपने बेटे अगस्त्य की जिम्मेदारी मिलकर उठा रहे हैं। नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने जिम वीडियो और वेकेशन फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नताशा बॉम्बे टाइम फैशन वीक का हिस्सा बनीं जहां उन्होंने अपनी वॉक से सभी को हैरान कर दिया। नताशा गोल्डन प्रिंट वाले ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में रैंप पर उतरीं।

इस दौरान उन्होंने एक लॉन्ग श्रग कैरी किया हुआ था जिसे नताशा ने मंच पर एंट्री लेते ही उतार दिया। अपने इस लुक के साथ नताशा ने गोल्डन बाहुबली झुमके और नेकलेस पेयर किए थे। वह मैचिंग हील्स और कर्ली हेयरस्टाइल के साथ बेहद स्टनिंग दिख रही थीं। नताशा ने रैंप पर वॉक करते वक्त अपने गाउन के साइड में लगे बटन खोल दिए। इससे उनके गाउन से अटैच स्कर्ट खुलकर लॉन्ग टेल में बदल गई।

रैंप के सामने ऑडियंस में नताशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक भी उन्हें चीयर अप करते दिखे। एलेक्जेंडर के साथ अगत्स्य भी बैठे थे जो फ्लाइंग किस दे रहे थे। पिछले कुछ समय से नताशा और एलेक्जेंडर की डेटिंग की खबरें चल रही हैं। हालांकि दोनों ने ही इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। नताशा की शादी साल 2020 में हार्दिक के साथ हुई थी, जो 4 साल ही चली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी