न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Sad News : एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति ने दुनिया को कहा अलविदा, इस फेमस एक्टर का 35 की उम्र में निधन

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। हिंदी और बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति भारत देव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Nov 2024 1:43:07

2 Sad News : एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति ने दुनिया को कहा अलविदा, इस फेमस एक्टर का 35 की उम्र में निधन

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। हिंदी और बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति भारत देव वर्मा का निधन हो गया। वे 83 साल के थे। उन्होंने कोलकाता में आज मंगलवार (19 नवंबर) की सुबह अंतिम सांस ली। उनकी दोनों बेटियां राइमा और रिया सेन भी एक्ट्रेस हैं। पूरा परिवार इस समय सदमे में है। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की तबीयत बिगड़ते ही उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए कोलकाता के ढाकुरिया स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल से एंबुलेंस बुलाई गई थी। हालांकि एंबुलेंस घर पहुंचने से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आनंद बाजार ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार पिता के निधन की खबर सुनते ही राइमा कोलकाता के लिए रवाना हो गई हैं। वह शूटिंग के सिलसिले में जयपुर में थीं। राइमा और रिया दोनों बॉलीवुड में किस्मत आजमा चुकी हैं। वे वेब सीरीज और बंगाली फिल्मों में भी एक्टिव हैं।

दूसरी ओर, भारत की पत्नी मुनमुन ने ‘अंदर बाहर’, ‘मुसाफिर’, ‘मोहब्बत की कसम’, ‘जाल’, ‘प्यार की जीत’ जैसी फिल्मों में काम किया था। बता दें भारत त्रिपुरा रियासत के पूर्व शाही परिवार के सदस्य थे। भरत की मां इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं और जयपुर की महारानी गायत्री देवी की बड़ी बहन थीं। भरत की दादी इंदिरा वडोदरा के महाराजा सेरजी राव गायकवाड़ तृतीय की इकलौती बेटी थीं।

moom moon sen,actress moon moon sen,bharat dev varma,moon moon bharat,raima sen,riya sen,bharat dev varma death,paul teal,paul teal passes away,one tree hill

एक्टर पॉल टील के था अग्नाशय कैंसर, मंगेतर एमिलिया ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

ड्रामा सीरीज 'वन ट्री हिल' के फेमस एक्टर पॉल टील ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे 35 साल के थे। पॉल को कैंसर था। पॉल की मौत की खबर से पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। उनके दोस्त सुसान टोलर वाल्टर्स ने निधन की पुष्टि की है। वाल्टर्स ने पॉल के टैलेंट और पर्सनैलिटी की खूब तारीफ करने के साथ कहा कि उनका यूं दुनियां को छोड़कर चले जाना काफी दुखद है। पॉल की मंगेतर एमिलिया टोरेलो ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

एमिलिया ने बताया कि कैसे पॉल ने कभी हार नहीं मानी और स्ट्रगल करते हुए हर दिन पूरे एक्साइटमेंट और खुशी के साथ जीने की कसम खाई थी। पॉल को अप्रैल में पता चला था कि उन्हें स्टेज 4 अग्नाशय का कैंसर था। पॉल ने बीमारी का आखिरी समय तक काफी हिम्मत से सामना किया। वे सिर्फ मेरे पार्टनर ही नहीं बल्कि दुनिया से मिले सबसे बड़े गिफ्ट की तरह हैं। मैं उनकी यादों को हमेशा एक साथ संजोने का वादा करती हूं।

पॉल टील के फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं दिखा रहे हैं। वे एक्टर की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांग रहे हैं। ‘वन ट्री हिल’ के साथ पॉल ‘डायनेस्टी’, ‘द वॉकिंग डेड : वर्ल्ड बियॉन्ड’, ‘यूएसएस क्रिसमस’, ‘फियर स्ट्रीट पार्ट 2 : 1978’, ‘डीप वाटर’ और ‘डेसेंडेंट्स : द राइज ऑफ रेड’ में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार