Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर सिंगर की लाइव शो के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, पूजा ने किया सैफ का बचाव

मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर (39) की तबीयत अचानक से एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान खराब हो गई। इसके बाद मोनाली को आनन-फानन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 1:30:07

2 News : इस मशहूर सिंगर की लाइव शो के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, पूजा ने किया सैफ का बचाव

मशहूर सिंगर मोनाली ठाकुर (39) की तबीयत अचानक से एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान खराब हो गई। इसके बाद मोनाली को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें सांस लेने में बेहद तकलीफ हो रही थी। मोनाली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। बता दें कि मोनाली पश्चिम बंगाल के दिनहाटा फेस्टिवल में मंगलवार (21 जनवरी) शाम परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मोनाली परफॉर्मेंस के बीच में गाना गाते हुए रुक गईं और उन्होंने फैंस से कहा कि वह आज ठीक महसूस नहीं कर रही हैं। मोनाली ऑडियंस से माफी मांगते हुए कहती हैं कि मैं आपसे ईमानदारी से माफी मांगती हूं। मैं आज बहुत बीमार हूं। शो रद्द होने की कगार पर है। इसके बाद मोनाली को दिनहाटा उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें कूचबिहार के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अभी तक यह पता नहीं चला कि आखिर गाते-गाते मोनाली को क्या हो गया था।

मोनाली ‘जरा जरा टच मी’, ‘ख्वाब देखे झूठे मूठे’, ‘कुबूल कर ले’ जैसे कई लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज से सजा चुकी हैं। मोनाली ने अपने करिअर की शुरुआत साल 2005 में की थी, जब उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 2' में भाग लिया था। मोनाली ने 100 से ज्यादा गाने गाए हैं। वह कई म्यूजिक कॉन्सर्ट कर चुकी हैं। मोनाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मोनाली की स्टेज पर तबीयत बिगड़ने पर लोगों को मशहूर सिंगर केके की याद आ गई। साल 2022 में केके ने कोलकाता के एक लाइव शो के दौरान दम तोड़ दिया था। उन्हें जब अस्पताल ले जाया गया, तब तक काफी देर हो गई थी। वे 54 साल के थे।
monali thakur,singer monali thakur,monali live performance,monali health,moanali hospital,pooja bhatt,saif ali khan,pooja saif,saif attack पूजा भट्ट ने कहा, लोगों को लगा कि सैफ अली खान व्हील चेयर पर आएंगे लेकिन...

16 जनवरी को एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसकर हुए हमले से हर कोई हैरान रह गया। 5 दिन बाद जब सैफ डिस्चार्ज होकर घर लौट आए, तो सभी ने राहत की सांस ली। सैफ काफी स्टाइलिश नजर आए, जिस पर लोगों ने उन पर कमेंट करने शुरू कर दिए। लोगों के सवाल थे कि कुछ तो गड़बड़ है, वो 2 सर्जरी के बाद इतने फिट कैसे हैं। इस बीच 90 के दशक में कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने सैफ की हिम्मत और हौसले की तारीफ की है।

उनका मानना है और लोगों को भी सैफ की तारीफ करनी चाहिए। पूजा ने ईटाइम्स के बातचीत में कहा कि चाकू से हमले की खबर मीडिया में जिस तरह आईं, उसने लोगों के दिमाग में सैफ की शारीरिक स्थिति को लेकर एक छवि बना दी। लोगों को लगा कि सैफ व्हील चेयर पर आएंगे लेकिन वे खुद चलकर आए इसलिए इस तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर आने लगे।

उन्होंने ये भी कहा कि लोग ये भूल रहे हैं कि सैफ जब घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचे थे तो उन्होंने ही उनकी तारीफ भी की थी। जो शख्स दर्द में और घायल होने के बाद अकेला अस्पताल जा सकता है, वो खुद चलकर अस्पताल से बाहर आ भी सकता है। सभी को सैफ की सराहना करनी चाहिए न कि साजिश करने वाले लोगों का साथ देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका