न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा ने 7 साल बाद ‘कुंडली भाग्य’ को कहा अलविदा, UP के CM योगी आदित्यनाथ से मिले विक्रांत मैसी

‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह शादी के करीब 3 साल बाद मां बनने जा रही हैं। हाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Nov 2024 8:06:51

2 News : श्रद्धा ने 7 साल बाद ‘कुंडली भाग्य’ को कहा अलविदा, UP के CM योगी आदित्यनाथ से मिले विक्रांत मैसी

‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह शादी के करीब 3 साल बाद मां बनने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की गोदभराई हुई थी। श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह डांस वीडियो के साथ कई दूसरे वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। श्रद्धा ने आज मंगलवार (19 नवंबर) को इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर ‘कुंडली भाग्य’ शो को अलविदा कहने का ऐलान कर दिया। श्रद्धा ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कई फोटो दिखा रही हैं।

शो के हर किरदार के साथ उनकी फोटो हैं। श्रद्धा ने लिखा, “आप यकीन नहीं करोगे कि मैंने इस कैप्शन को लिखते समय करीब 25 बार डिलीट किया है। इस समय कोई भी शब्द मेरी फीलिंग को बयान नहीं कर सकते हैं। अपने इस शो ‘कुंडली भाग्य’ को अलविदा कहते हुए मुझे कैसा लग रहा है ये मुझे पता है। इस शो ने मुझे बड़ा होते देखा है। एक जॉली नेचर की लड़की से लेकर एक शादीशुदा महिला और अब मां बनना। इसने सब देखा है।

आप अनुमान भी नहीं लगा सकते कि ये मेरे दिल के कितने करीब है। 7 साल से अधिक समय तक मैंने इस शो में 'प्रीता' का रोल अदा किया है। इस किरदार के रूप में मुझे चुनने के लिए एकता कपूर आपका शुक्रिया। मेरे सभी क्रू मेम्बर्स, स्टाइलिस्ट, स्पॉट दादा, को-स्टार सभी को मैं दिल से थैंक्यू बोलती हूं। ‘कुंडली भाग्य’ मेरे लिए हमेशा मेरे बच्चे की तरह रहेगा।”

विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ मध्य प्रदेश में हुई टैक्स फ्री

मशहूर एक्टर विक्रांत मैसी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। विक्रांत इन दिनों ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जो 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। इसमें विक्रांत एक पत्रकार बने हैं।

उनके साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा हैं। कम बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 9 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। धीरज सरना के डायरेक्शन में बनी फिल्म साल 2002 में गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में हुई आगजनी की दुखद घटना पर आधारित है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके इस फिल्म की सराहना की थी।

इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साबरमती एक बहुत अच्छी फिल्म है। मैं व्यक्तिगत रूप से इसे देखने जा रहा हूं। मैं अपने मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को भी अपने साथ ले जा रहा हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री