रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसमें सेलेब्स 3-4 महीने तक मुश्किल-मुश्किल स्टंट करते दिखते हैं। अब इस शो के 15वें सीजन को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। सोर्स की मानें तो KKK 15 जून में शुरू हो सकता है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसकी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दी है। आए दिन शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं।
अब कहा जा रहा है कि स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है जनरेशन 2’ में लीड रोल में नजर आ चुके अभिनेता मोहसिन खान को ऑफर दिया गया है। मोहसिन ने सीरियल में ‘कार्तिक’ का किरदार निभाया था। उनके किरदार को फैंस से बहुत प्यार मिला था। मोहसिन को पिछले साल ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का भी ऑफर मिला था। उनका हिस्सा लेना लगभग तय हो गया था, लेकिन अंत में उन्होंने किसी कारणवश अपने हाथ पीछे खींच लिए। अब इस सीजन के लिए मोहसिन के नाम पर करीब-करीब मुहर लग चुकी है, लेकिन मोहसिन ने अभी यह घोषणा नहीं की है।
इस बीच ‘मर्डर’ फेम एक्ट्रेक मल्लिका शेरावत को भी अप्रोच किया गया है। अपनी हॉटनेस से मल्लिका दिल लुभाने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। मल्लिका कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। वह अपनी बिंदास इमेज के लिए जानी जाती हैं।
चुम दरांग सहित इन सेलेब्स को भी किया गया है अप्रोच
अगर मल्लिका शो का हिस्सा बनती हैं तो उन्हे खतरनाक टास्क करते हुए देखना काफी मजेदार होने वाला है। मल्लिका आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आई थीं। मल्लिका ने इस फिल्म से कई सालों बाद बॉलीवुड में वापसी की। शो के लिए अब तक अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और ओरी का नाम कंफर्म बताया जा रहा है। इसके अलावा रजत दलाल, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम, भाविका शर्मा, शगुन पांडे, गुलकी जोशी, गोरी नागोरी, दिग्विजय राठी, गौतम गुलाटी, मनीषा रानी, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान समेत अन्य कुछ लोगों को अप्रोच किया गया है।














