न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मोहेना ने दिखाया बेटी का चेहरा, ससुर के बर्थडे में थिरकीं, अदनान के संगीत समारोह में पहुंचे ये सितारे

‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ फेम एक्ट्रेस मोहेना कुमारी सिंह (36) ने लंबे समय से ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाई हुई है। उनके एक बेटा और एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Sep 2024 11:49:12

2 News : मोहेना ने दिखाया बेटी का चेहरा, ससुर के बर्थडे में थिरकीं, अदनान के संगीत समारोह में पहुंचे ये सितारे

‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ फेम एक्ट्रेस मोहेना कुमारी सिंह (36) ने लंबे समय से ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाई हुई है। उनके एक बेटा और एक बेटी है और फिलहाल वह परिवार के साथ जीवन का आनंद ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को नन्ही-मुन्नी बेटी गौरिता का चेहरा दिखाया। मौका था उनके ससुर सतपाल जी महाराज के बर्थडे सेलिब्रेशन का। इस मौके पर सत्संग हुआ, जहां आम लोग पहुंचे थे। इसी दौरान मोहेना भी गौरिता के साथ दिखीं। गौरिता ने लहंगा-चोली पहना था और उनके बिंदी भी लगी थी। वह बेहद क्यूट लग रही थी। जश्न में पूरे परिवार ने हिस्सा लिया।

मोहेना ने पति संग डांस भी किया। वहां की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मोहेना ने पिंक साड़ी पहनी थी। लुक को फिशटेल ब्रेड, लाल बिंदी डायमंड जूलरी से कंप्लीट किया। मोहेना का लुक बदला-बदला नजर आया। उनका वजन भी बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि मोहेना रीवा की राजकुमारी हैं। वह ‘डांस इंडिया डांस 3’ का हिस्सा रही थीं और अपनी डांसिंग स्किल की बदौलत उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

मोहेना ‘दिल दोस्ती डांस’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘गुमराह’, ‘सिलसिला’, ‘फियर फाइल्स’, ‘नया अकबर बीरबल’ जैसे शो में दिखीं। वह ‘झलक दिखला जा’ में कोरियोग्राफर भी थीं। मोहेना ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘कीर्ति गोयंका’ का रोल किया था। साल 2019 में जब मोहिना अपने अभिनय करिअर के शिखर पर थीं, उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे व्यवसायी सुयश रावत के साथ शादी कर ली। इसके बाद मोहिना ने एक्टिंग छोड़ दी। अप्रैल 2022 में उन्होंने अपने पहले बच्चे अयांश का स्वागत किया और उसके बाद अप्रैल 2024 में बच्ची का जन्म हुआ।

अदनान शेख ने इसी साल ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में की थी शिरकत

मशहूर यूट्यूबर अदनान शेख ने ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में वाइल्ड-कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। शो के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। फिलहाल वे अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी शादी के फंक्शन जारी हैं। सोमवार (23 सितंबर) रात संगीत का फंक्शन हुआ, जिसमें उनकी पूरी टीम और ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट्स ने शिकरत की। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

अदनान ने फंक्शन में जमकर एंजॉय किया। उनके क्लोज फ्रेंड्स भी डांस करते दिखे। BB OTT 3 विजेता एक्ट्रेस सना मकबूल, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे ने साथ में एंट्री ली। सभी ने फंक्शन में खूब मजे किए। अदनान ने ओवरकोट और पैंट के साथ आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थीं। वे बहुत हैंडसम लग रहे थे। उनकी होने वाली बेगम ने भी इस दौरान गोल्डन ब्राइडल आउटफिट और रेड दुपट्टा कैरी किया था।

हालांकि उन्होंने अपना चेहरा आउटफिट से मैच करते हुए मास्क से छुपाया था। फंक्शन में दूल्हा और दुल्हन दोनों की एंट्री भी कमाल की थी। कपल हवा में उड़ता हुआ पंख वाली राउड के साथ एंटर हुआ। वे काफी इमोशनल नजर आए। फंक्शन के बाद कपल फरारी की सवारी के लिए भी गया था। दोनों ने लॉन्ग ड्राइव एंजॉय की। अब तक अदनान की बेगम ने अपना चेहरा किसी को नहीं दिखाया है। बताया जा रहा है कि 25 सितंबर को शादी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान