न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मीका ने रणवीर और समय के लिए दी यह सलाह, इस 19 साल की मशहूर एक्ट्रेस ने हासिल की यह उपलब्धि

मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पिछले दिनों स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक आपत्तिजनक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 08 Mar 2025 2:19:01

2 News : मीका ने रणवीर और समय के लिए दी यह सलाह, इस 19 साल की मशहूर एक्ट्रेस ने हासिल की यह उपलब्धि

मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पिछले दिनों स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बवाल मच गया। तब से ही रणवीर और समय सबके निशाने पर हैं। वे कानूनी प्रक्रिया का सामना भी कर रहे हैं। इस बीच दिग्गज सिंगर मीका सिंह ने रणवीर और समय को कुछ समय के लिए बैन कर देने की सलाह दी है। मीका का मानना है कि दोनों यूट्यूबर्स सफलता को पचा नहीं पाए।

मीका ने पिंकविला को दिए एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि समय रैना के साथ मेरा कोई पर्सनल विवाद नहीं है, वो एक प्यारा लड़का है। बहुत से लोगों ने मुझे बताया है कि वो मेरा बहुत बड़ा फैन है और एक बेहतरीन संगीतकार भी है। रणवीर भी बहुत अच्छा है। वो एक शालीन और बैलेंस इंसान है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी गलती ये थी कि उसे शो में नहीं जाना चाहिए था। उनके शो बहुत अलग हैं। रणवीर का शो बहुत सभ्य और इज्जतदार है। समय के शो के दर्शक अलग हैं। अगर रणवीर वहां नहीं जाता, तो ये मुद्दा नहीं उठता।

समय के शो में और भी अश्लील बातें कही गई हैं और अगर आप भारत जैसे देश में इस तरह की घटिया बातें कहेंगे, तो ये दुख की बात होगी। सिर्फ इसलिए कि समय सक्सेसफुल है, बहुत से लोग उसके जैसा बनना चाहते हैं, लेकिन ये गलत है। समय और रणवीर दोनों ही सक्सेसफुल हैं, लेकिन उन्हें सही उदाहरण भी पेश करना चाहिए। जब आपका इतना बड़ा इंफ्लुएंस हो, तो आपको युवाओं को काबू करने की जरूरत होती है। वे कामयाबी को संभाल नहीं सके।

मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है और उनके परिवारों को इसमें नहीं घसीटा जाना चाहिए। कलाकारों को कुछ समय के लिए बैन कर दिया जाना चाहिए। इससे बहुत से दूसरे इंफ्लुएंसर्स को भी ये सबक मिला है कि वे बकवास नहीं कर सकते। वे बच्चे हैं जो कामयाब हुए, इसलिए मैं लोगों से उन्हें माफ करने की रिक्वेस्ट करता हूं। दोनों ही पढ़े-लिखे और अच्छे स्पीकर हैं, बस वे कामयाबी संभाल नहीं सके।

लोकप्रिय एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा को मिली डॉक्टरेट की डिग्री, शेयर कीं तस्वीरें

एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा महज 19 साल की हैं, लेकिन उन्होंने मनोरंजन जगत में फैंस के बीच अपनी अच्छी-खासी पहचान बना ली है। वह अब तक करीब 31 से ज्यादा टीवी सीरियल, ओटीटी सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। अब रीवा ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। रीवा को डॉक्टरेट की डिग्री मिल गई है। रीवा ने आज 8 मार्च को इंटरनेशनल वूमन्स डे पर इस खुशखबरी को शेयर किया है।

रीवा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह गाउन पहने सिर पर कैप लगाए डॉक्टरेट इन फिलोसिफी की डिग्री रिसीव करती दिख रही हैं। रीवा ने कैप्शन में लिखा, “अब मैं डॉक्टर रीवा अरोड़ा हुई। इस खास मुकाम पर आने के बाद ये सपने के सच होने जैसा लग रहा है। मैं अपनी सफलताओं पर गर्व से फूली नहीं समा रही।” बता दें कि रीवा काफी समय से टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया है। रीवा की गिनती कभी सबसे अमीर चाइल्ड एक्टर्स में होती थी।

रीवा ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्म में भी थीं। रीवा को इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। साथ ही यूट्यूब पर उनके 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह पिछले दिनों वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स-2' में एक अहम किरदार में नजर आई थीं। रीवा इन दिनों अपनी सीरीज 'पावर ऑफ पांच' को लेकर सुर्खियों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड