Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मीका ने केआरके से कहा, तुझे थप्पड़ जरूर मारूंगा…, फैंस से नाराज हुए इस एक्टर का वीडियो हुआ वायरल

‘बिग बॉस’ फेम एक्टर कमाल आर खान यानी KRK हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे अपने बेबाक अंदाज के चलते कई सेलेब्स से पंगा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 May 2025 9:00:55

2 News : मीका ने केआरके से कहा, तुझे थप्पड़ जरूर मारूंगा…, फैंस से नाराज हुए इस एक्टर का वीडियो हुआ वायरल

‘बिग बॉस’ फेम एक्टर कमाल आर खान यानी KRK हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे अपने बेबाक अंदाज के चलते कई सेलेब्स से पंगा ले चुके हैं। लंबे समय से केआरके फिल्म क्रिटिक की भूमिका निभा रहे हैं। कुछ समय पहले केआरके ने सिंगर मीका सिंह पर तंज कसते हुए उन्हें ‘अनपढ़’ और ‘गधा’ जैसे शब्दों से नवाजा था। इसके साथ ही केआरके ने दावा किया था कि मीका और दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा के गार्ड्स ने उन्हें थप्पड़ मारा था। इस पर अब मीका ने रिएक्शन दी है। मीका ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा कि वीडियो के सामने आने के बाद मैंने केआरके को कॉल किया और उन्हें धमकाया। केआरके मेरा बच्चा है। न्यू ईयर के मौके पर मैंने उसे मैसेज किया था। 'हैप्पी न्यू ईयर।’

मुझे लगा कि सीधे गालियां देने से उसकी फैमिली सुन सकती है, इसलिए मैंने पहले अच्छे से माहौल बनाया। मैंने उसे पूछा कि कहां हो, तो उसने कहा था कि वह दुबई छोड़ चुका है। इसके बाद मैंने कहा, ‘हैप्पी न्यू ईयर, भाभी और बच्चों को भी मेरी तरफ से।' फिर मैंने कहा, 'गधे, तूने फिर मुझे गालियां दे दी। तू पागल तो नहीं है?’ उसने जवाब दिया, ‘भाई, तूने यह क्या कहा, वो क्या कहा।’ मैंने कहा, 'देख, मैं तुझसे प्यार करता हूं, लेकिन जब तू मुंबई आएगा, तो तुझे थप्पड़ जरूर मारूंगा। तेरे को जहां बोलना है, बोल दे, लेकिन तू जब मुझे मिलेगा, तो तू समझ ले, एक ड्यू है। चाहे मैं मीडिया के सामने मारूं, या अकेले मारूं।’

उल्लेखनीय है कि पूर्व में मीका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह दुबई में केआरके से मिले थे और बदतमीजी की थी, लेकिन इसके अगले दिन मीका ने कहा कि उन्हें इस मुलाकात की कोई याद नहीं है। इस पर केआरके ने बताया था कि मीका ने इंटरव्यू में कहा था कि ये और कपिल शर्मा मेरे घर आए थे और भारी बदतमीजी की थी। हुआ ये था कि रात में इन दोनों ने पी हुई थी। कपिल और ये घटिया सिंगर मेरे घर पर आए। उन्होंने घर आकर सिक्योरिटी से कहा कि भाई से मिलना है। सिक्योरिटी ने उन्हें कहा कि भाई सो रहे हैं, अभी नहीं मिल सकते।

इन दोनों ने घर के नीचे फोटो खिंचवाए और मिलने की जिद करने लगे। दोनों ने पी हुई थी। सिक्टोरिटी गार्ड ने इनसे जाने को कहा, लेकिन ये जाने को तैयार नहीं थे। तो मेरे सिक्योरिटी गार्ड ने इन दोनों को 2-2, 3-3 तमाचे खींचे। अगली सुबह मैंने देखा कि कपिल ने कुछ ट्वीट किए हैं, जिसके बाद हमारी सोशल मीडिया पर बहस हुई थी। केआरके ने ये भी दावा किया कि अगले दिन उन्होंने मीका के घर जाकर उन्हें थप्पड़ मारा था।
mika singh,singer mika singh,kamaal r khan,actor kamaal r khan,mika kamaal,krk,mika krk,kapil sharma,junior ntr,actor juniir ntr,rrr movie ‘आरआरआर’ की स्क्रीनिंग इवेंट में लंदन पहुंचे थे जूनियर एनटीआर, फैंस हुए बेकाबू तो…

साउथ के सुपर स्टार जूनियर एनटीआर की पूरी दुनिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके लिए तगड़ी दीवानगी देखी जाती है। वे रविवार (11 मई) रात लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में थे, जहां पर उनकी सुपरहिट फिल्म आरआरआर की स्क्रीनिंग चल रही थी। इस खास इवेंट में एनटीआर के साथ एक्टर राम चरण और डायरेक्टर एसएस राजामौली भी नजर आए। जैसे ही लोगों को पता चला कि एनटीआर आए हैं सभी उनसे मिलने के लिए निकल पड़े। एनटीआर हॉल से बाहर आए तो उन्हें घेर लिया गया।

उनके साथ सेल्फ़ी के लिए होड मच गई। ऐसे में एनटीआर ने फैंस को डांट लगा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एनटीआर को भीड़ ने घेर लिया। उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ सेल्फी जरूर लूंगा लेकिन पहले आपको शांत होना पड़ेगा, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो सिक्योरिटी आपको बाहर कर देगी।

लोग एनटीआर के व्यवहार से नाराज हैं। उन्हें एनटीआर का ऐसा रुख नागवार गुजरा। फैंस का कहना है कि भीड़ को देखते हुए एनटीआर नरम रुख भी अपना सकते थे। दूसरी ओर, इवेंट में तीनों सेलेब्स का जोरदार स्वागत किया गया। जब ऑस्कर विजेता गीत ‘नाटू नाटू’ हॉल में गूंजा तो फैंस झूमने लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका