न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मेट्रो…इन दिनों’ का पहला गाना हुआ रिलीज, दिखीं 4 जोड़ियां, इरफान को याद कर रोने लगीं कोंकणा

फिल्म 'मेट्रो…इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' आ चुका है। गाने में 4 जोड़ियां नजर आती हैं। इसमें सारा अली खान व आदित्य...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 May 2025 12:33:11

2 News : ‘मेट्रो…इन दिनों’ का पहला गाना हुआ रिलीज, दिखीं 4 जोड़ियां, इरफान को याद कर रोने लगीं कोंकणा

फिल्म 'मेट्रो…इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' आ चुका है। गाने में 4 जोड़ियां नजर आती हैं। इसमें सारा अली खान व आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख व अली फजल, नीना गुप्ता व अनुपम खेर और कोंकणा सेन शर्मा व पंकज त्रिपाठी की जोड़ी सबका ध्यान खींच रही है। इस गाने के वीडियो में आप इन किरदारों के बीच प्यार और इमोशंस को महसूस कर पाएंगे। मानसून की थीम और एक फ्रेश रोमांस की हलचल पर आधारित इस ट्रैक में कई जोड़ों को दिखाया गया है, जैसे कुछ युवा, एक बुजुर्ग और एक मध्यम आयु वर्ग का।

गाने में सारा और आदित्य के बीच एक रोमांटिक पल देखने को मिला, जहां वे मेट्रो में एक-दूसरे को बाय-बाय करते हैं। कोंकणा का किरदार पंकज से जोड़ा गया। कोलकाता की गलियों में नीना और अनुपम के किरदार की झलक दिखाई गई। इनके अलावा अली और फातिमा के रो को भी दिखाया गया है, जो एक-दूसरे से दूर अलग होने के कारण काफी तकलीफ महसूस करते है। गाने को सिंगर अरिजीत सिंह और शाश्वत सिंह ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। प्रीतम का म्यूजिक कमाल करता दिख रहा है।

इस गाने के बोल कैसर-उल-जाफरी ने लिखे हैं। टी-सीरीज ने गाना साझा करते हुए लिखा, “जमाना लगे-हर याद के लिए एक धुन, आपके हर रूप के लिए एक कविता।” 'मेट्रो...इन दिनों' को 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में शाश्वत चटर्जी, केके मेनन, शालीन भनोट और राहुल बोस जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। भूषण कुमार इसके निर्माता हैं। बता दें साल 2007 में ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ फिल्म आई थी। फिल्म के किरदार और अनोखी कहानी ने ऑडियंस को दिलों को छू लिया था। अब अनुराग बसु कुछ वैसी ही कहानी लेकर आए हैं।

metro in dino,metro in dino movie,metro in dino song,sara ali khan,aditya roy kapoor,konkona sen sharma,irrfan khan,konkona irrfan,anurag basu

‘लाइफ इन ए मेट्रो’ में कोंकणा की जोड़ी इरफान के साथ थी, अनुराग बसु ने बताया कि…

‘मेट्रो…इन दिनों’ के गाने की लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर अनुराग बसु फिल्म की स्टारकास्ट के साथ शामिल हुए। ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ में कोंकणा की जोड़ी दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ बनी थी। इस जोड़ी को फिल्म में आखिरकार सुखद अंत मिलता है। मूल कलाकारों में से कोंकणा ही एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जो इसके सीक्वल में वापसी कर रही हैं। साल 2020 में अपने प्रिय मित्र और सह-कलाकार इरफान के निधन के बाद अभिनेत्री के लिए फिर से फिल्म में काम करना मुश्किल था।

अनुराग ने इरफान को याद करते हुए कहा कि कोंकणा फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान रोने लगीं, क्योंकि इसका स्वर पहले पार्ट के एक सीन से थोड़ा मिलता-जुलता था। और अभी भी मुझे चिंता है कि अगर कोई उनके बारे में कोई सवाल पूछेगा तो ऐसा ही होगा। हम उन्हें याद करते हैं। अनुराग ने दिवंगत गायक केके को भी याद किया, क्योंकि उन्होंने प्रीक्वल के एल्बम के दो सबसे प्रसिद्ध ट्रैक ‘अलविदा’ और ‘ओ मेरी जान’ गाए थे। अनुराग ने कहा कि हम केके को बहुत याद करते हैं और ऐसे कई अन्य लोग हैं जो अब याद आ रहे हैं, जिनके साथ हमने पहले काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी