न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का तीसरा गाना रिलीज, ‘छावा’ देखने के लिए घोड़े पर सवार होकर आया फैन, वीडियो वायरल

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इसके पोस्टर, ट्रेलर और दो गाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 8:50:54

2 News : ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का तीसरा गाना रिलीज, ‘छावा’ देखने के लिए घोड़े पर सवार होकर आया फैन, वीडियो वायरल

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ इन दिनों काफी चर्चाओं में है। इसके पोस्टर, ट्रेलर और दो गाने ‘गोरी है कलाइयां’ और ‘इक वारी’ देख लोगों में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है। इन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। अब फिल्म का तीसरा गाना ‘सांवरिया जी’ भी सामने आ गया है। इस गाने में रकुलप्रीत और भूमि एक-दूसरे से मजे लेते हुए दिख रही हैं। वे अर्जुन को पाने के लिए एक-दूसरे से भिड़ती नजर आ रही हैं।

गाने में उनके बीच प्यार भरी तकरार को मजेदार तरीके से दिखाया गया है। गाने को सोहेल सेन और वर्षा सिंह धनोआ ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल मुदस्सर अजीज ने लिखे हैं और संगीत सोहेल सेन ने दिया है। इस गाने को प्रतीक लालजी व अजीज ने मिलकर तैयार किया है। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए मेकर्स ने लिखा था, “इस बार प्यार के पागलपन का लेवल कुछ ज्यादा ही हाई होने वाला है, क्योंकि कहानी में कोई लव ट्रायंगल नहीं, बल्कि फुल सर्कल है! ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का ट्रेलर आ गया है।”

फिल्म में हर्ष गुजराल, आदित्य सील और शक्ति कपूर भी नजर आएंगे। हर्ष बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे और वे अर्जुन के दोस्त का किरदार निभाएंगे। यह एक लव ट्रायंगल पर बनी कॉमेडी फिल्म है, जिसके डायरेक्टर मुदस्सर अजीज हैं। अजीज इससे पहले ‘पति पत्नी और वो’, ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर वासु भगनानी, उनके बेटे जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं।

mere husband ki biwi,mere husband ki biwi movie,arjun kapoor,rakulpreet singh,bhumi pednekar,third song,chhaava,chhaava movie,vicky kaushal

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के लिए फैन में दिखी जबरदस्त दीवानगी

लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी विक्की कौशल व रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘छावा’ शुक्रवार को सिल्वर स्क्रीन पर आई। फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म को शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ से रूपांतरित किया गया है। फिल्म भारत में कमाई के मामले में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस बीच एक फैन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इसमें विक्की के किरदार की तरह पारंपरिक पोशाक पहने एक फैन घोड़े पर सवार होकर थिएटर में दाखिल होता हुआ दिखाई दे रहा है। वो ‘जय भवानी’ और ‘हर हर महादेव’ जैसे नारे लगा रहा है जबकि दर्शक उसका वीडियो बना रहे हैं। कथित तौर पर यह घटना नागपुर के एक थिएटर में हुई। वीडियो को शेयर करते हुए एक एक्स हैंडल @doug_1399 ने लिखा, “वे घोड़े को अंदर कैसे ले आए, हंसी आ गई।”

वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस बीच गुजरात में एक शख्स को कथित तौर पर ‘छावा’ की स्क्रीनिंग के दौरान एक स्थानीय मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन पर तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। नशे की हालत में वह व्यक्ति स्क्रीन की ओर दौड़ा और ‘औरंगजेब’ के किरदार पर हमला करने लगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ