न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mere Husband Ki Biwi BO Day 2: धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है 'मेरे हस्बैंड की बीवी', दूसरे दिन इतना रहा कलेक्शन

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर रोमांटिक कॉमेडी मेरे हसबैंड की बीवी बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 9:41:33

Mere Husband Ki Biwi BO Day 2: धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है 'मेरे हस्बैंड की बीवी', दूसरे दिन इतना रहा कलेक्शन

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर रोमांटिक कॉमेडी 'मेरे हसबैंड की बीवी' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। शुक्रवार को 1.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बाद, फिल्म ने शनिवार को अनुमानित 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसकी कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 3.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह आंकड़े sacnilk.com की शुरुआती रिपोर्ट्स से सामने आए हैं।

फिल्म को हिंदी भाषा में 15.95% की कुल ऑक्यूपेंसी मिली, जहां सुबह के शो 7.17% की धीमी शुरुआत के साथ चले, लेकिन रात के शो में यह आंकड़ा बढ़कर 27.27% हो गया। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'छावा' और निकोल किडमैन स्टारर हॉलीवुड फिल्म 'Babygirl' से कड़ी टक्कर मिल रही है, इसके बावजूद 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने अपनी पकड़ बनाए रखी है।

'छावा' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा जारी!

जहां 'मेरे हसबैंड की बीवी' धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है, वहीं विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को 45 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जिससे यह साफ है कि 'छावा' इस वक्त दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।

क्या 'मेरे हसबैंड की बीवी' बनाएगी अपनी जगह?

करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'मेरे हसबैंड की बीवी' को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए आने वाले दिनों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इस फिल्म के निर्माता वासु भगनानी हैं। फिल्म की कहानी 3 लोगों की है, जिसमें एक्स पति की वाइफ और तलाक के बाद उसकी गर्लफ्रेंड के बीच चल रहे ड्रामे को दिखाया है। वाइफ को अपना हस्बैंड अपनी लाइफ में वापस चाहिए जिसके लिए वह यादाश्त जानें का नाटक करती है तो वहीं गर्लफ्रेंड को सब पता चल जाता है, लेकिन अंत में किसकी जीत होती है। यह काफी दिलचस्प मोड़ होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ