न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mardaani 3 BO Day 3: 'बॉर्डर 2' के सामने भी बरकरार रहा रानी मुखर्जी का जलवा, तीसरे दिन किया शानदार कलेक्शन, काजोल की 'मां' को पीछे छोड़ा

‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन धमाल, रानी मुखर्जी ने ‘बॉर्डर 2’ और काजोल की ‘मां’ को पीछे छोड़ा, तीसरे दिन ₹7.25 करोड़ की कमाई और कुल ₹17.50 करोड़ का नेट कलेक्शन।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 02 Feb 2026 9:46:59

Mardaani 3 BO Day 3: 'बॉर्डर 2' के सामने भी बरकरार रहा रानी मुखर्जी का जलवा, तीसरे दिन किया शानदार कलेक्शन, काजोल की 'मां' को पीछे छोड़ा

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइजी की नई फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सनी देओल की हालिया वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ के मुकाबले भी यह फिल्म अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों को आकर्षित कर रही है। पहले दो दिनों की ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद वीकेंड में फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली और तीसरे दिन शानदार कमाई की। आइए जानते हैं, ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की।

तीसरे दिन 'मर्दानी 3' ने किया कितना कलेक्शन?

रानी मुखर्जी की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने लगभग ₹7.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिससे तीन दिनों में कुल कलेक्शन ₹17.50 करोड़ हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन ₹4 करोड़, दूसरे दिन ₹6.25 करोड़ कमाए। दूसरे दिन पहले ही 56.25% की बढ़ोतरी देखी गई थी, और तीसरे दिन इस बढ़ोतरी में और इजाफा हुआ।

ऑक्यूपेंसी रेट

रविवार को फिल्म की हिंदी वर्ज़न की कुल ऑक्यूपेंसी 33.29% रही। मॉर्निंग शो में 13.23%, दोपहर में 37.04%, शाम को 49.80%, और नाइट शो में 33.10% रेट दर्ज किया गया। आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों की अधिक भीड़ दोपहर और शाम के शो में रही, जबकि शाम का शो सबसे मजबूत साबित हुआ, लगभग 50% तक पहुंचा। यह तीसरे दिन के लिए उत्साहजनक संकेत है।

काजोल की 'मां' का रिकॉर्ड टूटा

‘मर्दानी 3’ ने अपने पहले रविवार (तीसरे दिन) ₹7.25 करोड़ की कमाई कर कुल ₹17.50 करोड़ का घरेलू नेट कलेक्शन किया। पिछले साल काजोल की फिल्म ‘मां’ ने तीसरे दिन ₹7 करोड़ ही कमाए थे। इस लिहाज से, रानी मुखर्जी की फिल्म ने काजोल की ‘मां’ को पीछे छोड़ दिया।

कास्ट और टीम

फिल्म में रानी मुखर्जी, जानकी बोडीवाला, मल्लिका प्रसाद मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे अभिराज मिनावाला ने डायरेक्ट किया है। रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है, जो पिछले पार्ट्स में भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय था। इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती